NEET UG री-एग्जाम देने वाले छात्रों को मिलेगी मुफ्त बस सेवा; सरकार का बड़ा फैसला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आंध्र प्रदेश सरकार NEET UG छात्रों को राहत देगी.
  • 21 जून को छात्रों को मुफ्त बस यात्रा मिलेगी.
  • प्रवेश पत्र दिखाकर छात्र इस सुविधा का लाभ लें.
  • यात्रा छात्रों को परेशानी मुक्त माहौल प्रदान करेगी.

NEET UG 2026 री एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए काम की खबर है. आंध्र प्रदेश सरकार ने इन छात्रों को बड़ी राहत दी है. स्टेट गवर्नमेंट की तरफ से 21 जून को होने वाली NEET UG री-एग्जाम के दिन सभी अभ्यर्थियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी. इसका मकसद छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में होने वाली परेशानियों को कम करना और उन्हें तनावमुक्त माहौल उपलब्ध कराना है.

राज्य के परिवहन मंत्री एम. रामप्रसाद रेड्डी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में परीक्षा देने जा रहे छात्रों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा. यह सुविधा केवल परीक्षा के दिन यानी 21 जून 2026 को उपलब्ध रहेगी. इस सुविधा का फायदा लेने के लिए छात्रों को बस में चढ़ते समय केवल अपना NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड दिखाना होगा. इसके अतिरिक्त दस्तावेज या पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी. राज्य के किसी भी हिस्से से परीक्षा केंद्र तक जाने वाले छात्र इस सुविधा का फायदा पाएंगे.

एम. रामप्रसाद रेड्डी ने कहा कि नीट जैसी परीक्षा के दौरान छात्रों को यात्रा संबंधी किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए APSRTC विशेष इंतजाम कर रहा है. उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि वे सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई गई इस सुविधा का पूरा फायदा लें. उन्होंने कहा जहां जरूरत होगी, वहां अतिरिक्त बस सेवाएं भी चलाई जाएंगी ताकि किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई न हो.

See also  TNEA – when and where

यह भी पढ़ें – NEET यूजी री एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इन बातों का रखें विशेष ध्यान, परीक्षा से पहले पढ़ लें जरूरी निर्देश

क्या है NEET UG?

डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए NEET UG जरूरी परीक्षा है. ये देश की राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से छात्रों को एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS) और आयुष (AYUSH) पाठ्यक्रमों जैसे बीएएमएस (BAMS), बीएचएमएस (BHMS) समेत अन्य मेडिकल कोर्सों में प्रवेश मिलता है.

NEET UG का आयोजन हर वर्ष राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की तरफ से किया जाता है. वर्तमान में सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में स्नातक स्तर के मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह एकमात्र मान्यता प्राप्त प्रवेश परीक्षा है.

कितने अंकों की होती है परीक्षा?

NEET UG का कुल पूर्णांक 720 अंक होता है. परीक्षा में प्राप्त अंकों और ऑल इंडिया रैंक के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है. बेहतर अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट मिलने की संभावना अधिक होती है.

यह भी पढ़ें – NEET री एग्जाम पेपर लीक अफवाहें झूठी, NTA ने Telegram स्कैम पर दी चेतावनी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  TN govt mandates physical education for students in classes 6 to 12

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required