NEET री-एग्जाम से पहले एक्शन मोड में सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) मुख्यालय पहुंचकर NEET UG 2026 री-एग्जाम की तैयारियों की समीक्षा की. यह परीक्षा 21 जून को आयोजित की जानी है. समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ परीक्षा की व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपायों और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की.

रिपोर्ट्स के अनुसार शिक्षा मंत्री जल्द ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं. इस बैठक का उद्देश्य परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय का सहयोग सुनिश्चित करना है. परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने को लेकर दोनों मंत्रालयों के बीच समन्वय पर भी चर्चा हो सकती है.

समीक्षा बैठक के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की खामी या लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी.

क्या बोले प्रधान?

मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा मैं छात्रों और उनके अभिभावकों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा बिना किसी खामी और खामियों के आयोजित की जाएगी. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह या चिंता में पड़ने के बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें. सरकार और NTA परीक्षा के सफल आयोजन के लिए हर आवश्यक कदम उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें – CUET UG 2026 आंसर की जारी, ऐसे चेक करें अपने उत्तर और दर्ज करें आपत्ति

See also  NIOS Class 10 results 2026 declared at nios.ac.in: Direct link to download scorecards

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा मैं छात्रों से कहना चाहता हूं कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें. हम परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और त्रुटिरहित तरीके से आयोजित करेंगे. इस प्रक्रिया में हमें छात्रों और अभिभावकों का सहयोग भी चाहिए.

शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा परिणाम जारी करने में किसी प्रकार की देरी नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि परिणाम समय पर घोषित हों ताकि छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो और उन्हें आगे की प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें – SBI Recruitment: एसबीआई में 7150 पदों पर बंपर भर्ती, नहीं किया अप्लाई तो अभी कर लें, बढ़ गई अंतिम तिथि

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required