इस सरकारी यूनिवर्सिटी में बिना एग्जाम दिए मिलेगा एडमिशन, जान लें क्या है पूरी प्रक्रिया


डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (DBRAU), आगरा ने सेशन 2026-27 के लिए ग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक छात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. प्रवेश प्रक्रिया DBRAU समर्थ (Samarth) पोर्टल dbrauadm.samarth.edu.in के जरिए संचालित की जा रही है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जून 2026 निर्धारित की गई है.

विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा. इसके बाद जुलाई 2026 में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी. मेरिट के आधार पर छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों और कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा.

क्या है योग्यता?

स्नातक पाठ्यक्रमों जैसे बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है. विभिन्न विषयों और श्रेणियों के अनुसार न्यूनतम अंकों की पात्रता 33 प्रतिशत से 55 प्रतिशत तक निर्धारित की गई है. वहीं, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जैसे एमए, एमएससी और एमकॉम में प्रवेश के लिए संबंधित सब्जेक्ट में स्नातक डिग्री होना जरूरी है.

मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश

विश्वविद्यालय के अधिकांश स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा. उम्मीदवारों के अर्हता परीक्षा (Qualifying Examination) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी. हालांकि, कुछ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) के अंकों को भी महत्व दिया जाएगा.

See also  News Headlines for School Assembly, July 22, 2026: PM Modi defends action on exam paper leaks at NDA meet, Several trapped in Sikkim tunnel collapse

यह भी पढ़ें- SBI Recruitment: एसबीआई में 7150 पदों पर बंपर भर्ती, नहीं किया अप्लाई तो अभी कर लें, बढ़ गई अंतिम तिथि

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

प्रवेश के लिए सबसे पहले छात्रों को DBRAU समर्थ पोर्टल पर जाकर नया पंजीकरण (New User Registration) करना होगा. पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों को अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी. सफल पंजीकरण के बाद छात्रों को समर्थ रजिस्ट्रेशन नंबर (SRN) प्राप्त होगा.

इसके बाद उम्मीदवार SRN की मदद से लॉगिन कर अपना प्रोफाइल तैयार कर सकते हैं. प्रोफाइल बनाते समय छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी और हाईस्कूल, इंटरमीडिएट तथा अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी. प्रोफाइल पूरा होने के बाद छात्र अपनी पसंद के पाठ्यक्रमों का चयन कर ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी.

यह भी पढ़ें – MBA की पढ़ाई के लिए सरकार दे रही आर्थिक मदद, जानिए किन स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं फायदा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  वकालत करने के लिए बेस्ट हैं देश के ये 5 लॉ कॉलेज, एडमिशन ले लिया तो करियर की हो जाएगी बल्ले बल्ले

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required