UP Board Result 2026 12th Topper: यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर शिखा वर्मा ने किस सब्जेक्ट में गाड़े झंडे, यहां देखें मार्कशीट के एक-एक नंबर


UP Board Result 2026 12th Topper:  यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं. जैसे ही रिजल्ट की घोषणा हुई सबकी निगाहें इस बात पर टिक गईं कि इस बार के टॉपर ने आखिर कितने नंबर हासिल किए हैं. यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर शिखा वर्मा की मार्कशीट इस समय सोशल मीडिया और खबरों में छाई हुई है. सीतापुर की रहने वाली शिखा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 500 में से 488 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है.

उनके कुल प्राप्तांकों का प्रतिशत 97.60% है. जो यूपी बोर्ड जैसे बड़े बोर्ड में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. शिखा की मार्कशीट में उनकी संतुलित पढ़ाई और मेहनत दिखाई दे रही है. जान लीजिए किस सबजेक्ट में उन्होंने कितने मार्क्स हासिल किए हैं.

शिखा वर्मा की मार्कशीट 

शिखा वर्मा की मार्कशीट को अगर गौर से देखें. तो साफ पता चलता है कि उन्होंने हर सब्जेक्ट में कमाल कर दिया है. हिंदी जैसे विषय में जहां नंबर कटना आम बात है. वहां उन्होंने 98 अंक हासिल किए हैं. वहीं अंग्रेजी में भी उन्हें 97 नंबर मिले हैं. साइंस के विषयों की बात करें तो फिजिक्स और केमिस्ट्री दोनों में ही उन्होंने 97-97 नंबर लाकर अपनी धाक जमाई है.

सबसे ज्यादा हैरान करने वाला स्कोर तो मैथ्स का है. जहां उन्होंने 100 में से 99 नंबर लाकर लगभग रिकॉर्ड ही बना दिया है. थ्योरी पेपर में उनके मार्क्स 70 में से 67 से 70 के बीच रहे हैं. जबकि प्रैक्टिकल में स्कूल की तरफ से उन्हें 30 में से पूरे 30 नंबर मिले हैं. शिखा का यह रिजल्ट बताता है कि उन्होंने थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पर ही बराबर मेहनत की थी.

See also  bpssc si prelims result 2026 out merit list released

UP Board 12th Result

 

UP Board Intermediate Result 2026 Live

यह भी पढ़ें: CBSE Class 10th Phase 2 Exam Time Table: सीबीएसई 10वीं फेज 2 की डेटशीट जारी, कब से शुरू होंगी परीक्षाएं? यहां देखें पूरा शेड्यूल

एबीपी न्यूज को बताया सफलता का राज

एबीपी न्यूज से बात करते हुए UP बोर्ड 12th क्लास टॉपर शिखा वर्मा ने अपनी कामयाबी का राज खोलते हुए बताया कि यह मुकाम कड़ी मेहनत और स्कूल के जबरदस्त सपोर्ट का नतीजा है. शिखा ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधक ओम प्रकाश शर्मा जी को दिया. जिन्होंने टॉपर्स के लिए अलग से स्पेशल क्लासेस चलवाईं.

शिखा ने बताया कि वह सोशल मीडिया और मोबाइल के शोर से पूरी तरह दूर रहीं और रोजाना करीब 10 घंटे पढ़ाई को दिए. गांव में बिजली की समस्या के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और स्कूल में मिलने वाली एक्स्ट्रा क्लासेस के दम पर आज यह मुकाम हासिल किया. टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर उन्होंने अपना पूरा फोकस सिर्फ किताबों और बेहतर भविष्य पर रखा.

UP Board High School Result 2026 Live

इनकम टैक्स ऑफिसर बनने का सपना

एबीपी न्यूज से अपनी फ्यूचर प्लानिंग शेयर करते हुए यूपी बोर्ड टॉपर शिखा वर्मा ने साफ कर दिया कि उनकी मंजिल अब और भी बड़ी है. शिखा का सपना एसएससी सीजीएल (SSC CGL) क्रैक करके इनकम टैक्स ऑफिसर बनने का है. अपनी इस कामयाबी से उत्साहित शिखा अब पूरी तरह कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी में जुटने वाली हैं. उनका कहना है कि जिस तरह उन्होंने 10-10 घंटे पढ़ाई और कड़े अनुशासन से इंटरमीडिएट में टॉप किया. वही जुनून वो अपने करियर के लिए भी बरकरार रखेंगी. 

See also  UBSE UK Board 2026 Class 10th, 12th Results: 98.20% students pass in matric | Education News

यह भी पढ़ें:CBSE Class 12th Result 2026: CBSE बोर्ड कब जारी करेगा 12वीं के नतीजे? इन तरीकों से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required