rajasthan teacher recruitment big alert rpsc releases exam schedule for 6500 posts


राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सीनियर टीचर प्रतियोगी एग्जाम 2025 का कार्यक्रम जारी हो गया है। बता दें कि 12  जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक परीक्षा होगी। इस भर्ती में 6500 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस परीक्षा के लिए करीब 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग द्वारा विभिन्न विषयों को चार ग्रुप ए, बी, सी और डी सेक्शन में बांटा गया है। जिससे परीक्षा प्रबंधन को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी। वहीं हर ग्रुप के लिए अलग-अलग दिन और समय तय किया गया है। एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित होगी।

ग्रुप ए: सोशल साइंस का एग्जाम

ग्रुप ए में सोशल साइस का सब्जेक्ट शामिल किया गया है। ग्रुप एक के कैंडिडेट्स का एग्जाम 12 जुलाई को होगा। सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान का एग्जाम होगा। फिर दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक सोशल साइंस सब्जेक्ट की परीक्षा होगी।

इसे भी पढ़ें: CAT Vacancy: सरकारी कर्मचारियों के लिए सुनहरा मौका, 82 पदों पर भर्ती, ऐसे करें Apply

ग्रुप बी: हिंदी का एग्जाम

ग्रुप बी में हिंदी सब्जेक्ट रखा गया है। ग्रुप बी के कैंडिडेट्स का एग्जाम 13 जुलाई को होगा। सुबह सामान्य ज्ञान की परीक्षा के बाद हिंदी का पेपर होगा। वहीं आयोग ने समय प्रबंधन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

ग्रुप सी: सांइस और संस्कृत

ग्रुप सी में साइंस और संस्कृत के सब्जेक्ट को शामिल किया गया है। 14 जुलाई को साइंस सब्जेक्ट का एग्जाम होगा और 15 जुलाई को संस्कृत विषय के कैंडिडेट्स का एग्जाम सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक होगी।

See also  CTET 2026 new exam date announced: Check schedule, pattern, passing marks, notice download link and more

ग्रुप डी: इंग्लिश, मैथ और अन्य भाषाओं का एग्जाम

ग्रुप डी में इंग्लिश, मैथ, उर्दू, सिंधी, पंजाबी और गुजराती सब्जेक्ट्स रखे गए हैं। बता दें कि 16 जुलाई को मैथ विषय की परीक्षा होगी। यह एग्जाम 03:00 पीएम से 05:30 पीएम तक आयोजित की जाएगी। वहीं 17 जुलाई को 10:00 से 12:30 बजे तक इंग्लिश का एग्जाम आयोजित होगी। फिर 03:00 पीएम से 05:30 पीएम तक उर्दू विषय की परीक्षाएं होंगी। वहीं 18 जुलाई की सुबह 10:00 से 12:30 तक पंजाबी विषय की और दोपहर 03:00 से 05:30 बजे तक सिंधी और गुजराती विषय के कैंडिडेट्स की परीक्षा होगी।

कैंडिडेट्स के लिए सलाह

बता दें कि आरपीएससी ने कैंडिडेट्स को समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है। अभ्यर्थियों को पहचान पत्र और एडमिट कार्ड साथ में लाने की अनिवार्यता है।

आयोग ने कहा है कि यह परीक्षा प्रोसेस पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी। वहीं सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required