Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?


Australia Study Scholarship: 12वीं बाद हर भारतीय छात्र का सपना होता है कि वह विदेश जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करें. वो भी खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में, जहां की यूनिवर्सिटीज दुनियाभर में अपनी बेहतरीन शिक्षा और रिसर्च के लिए मशहूर हैं. यही वजह है कि लाखों छात्रों का सपना होता है कि वे ऑस्ट्रेलिया में जाकर पढ़ाई करें. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करना सस्ता नहीं माना जाता, क्योंकि यहां पढ़ाई के लिए लाखों रुपये की फीस देनी पड़ सकती है.

ऐसे में विदेशी छात्रों का सपना पूरा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया एक खास ऑफर लेकर आया है. इसके तहत उन्हें फ्री में पढ़ने का चांस मिलने वाला है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि स्टूडेंट के रहने-खाने का इंतजाम भी किया जाएगा और उसे ऑस्ट्रेलिया आने के लिए हवाई टिकट भी मिलेगा. 

फीस के साथ रहने का खर्च भी होता है बड़ा

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के दौरान सिर्फ ट्यूशन फीस ही नहीं, बल्कि रहने-खाने और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी अच्छा-खासा पैसा खर्च होता है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने अपने ‘ऑस्ट्रेलिया अवार्ड्स स्कॉलरशिप ‘ के 2027 राउंड के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. इसके तहत विकासशील देशों के छात्रों को फुली-फंडेड स्कॉलरशिप मिलती है. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बताया है कि स्कॉलरशिप पाने वाले स्टूडेंट्स को उन सभी यूनिवर्सिटीज में बैचलर्स और मास्टर्स की पढ़ाई का मौका मिलेगा, जो इस अवार्ड का हिस्सा बन रही हैं. साथ ही इस स्कॉलरशिप के लिए फंडिंग ऑस्ट्रेलियाई सरकार खुद कर रही है और इसका मकसद भविष्य के उन लीडर्स को जरूरी स्किल और लीडरशिप क्वालिटी के साथ तैयार करना है, जो अपने देश में जाकर वहां के विकास में योगदान दे सकें. 

See also  What should students do after Class 12 results? The science of decision-making

यह भी पढ़ेंः ‘बेनकाब हो चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, सत्ता में बने रहना…’, CBSE के OSM सिस्टम पर भड़की कांग्रेस

स्कॉलरशिप के तहत क्या-क्या मिलेगा?

ऑस्ट्रेलिया अवार्ड्स स्कॉलरशिप को प्रतिस्पर्धी और प्रतिष्ठित माना जाता है, जिसके लिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स अप्लाई करते हैं. इसके तहत ट्यूशन फीस माफ होगी, क्योंकि पढ़ाई का पूरा खर्च खुद सरकार उठा रही है. स्टूडेंट को आने-जाने के लिए हवाई टिकट भी मिलेगा. स्कॉलरशिप के तहत स्टूडेंट को रहने, किताबों और पढ़ाई की सामग्री के लिए एकमुश्त पैसा दिया जाएगा. साथ ही पढ़ाई के दौरान छात्र का ओवरसीज स्टूडेंट हेल्थ कवर भी स्कॉलरशिप से पूरा होगा. रोजमर्रा के खर्चे के लिए स्टाइपेंड भी मिलेगा. 

स्कॉलरशिप पाने के लिए क्या जरूरी शर्तें?

ये स्कॉलरशिप सिर्फ उन्हीं देशों को मिल रही है, जो अवार्ड के तहत इसका हिस्सा हैं. बता दें, विदेश मंत्रालय और व्यापार विभाग (DFAT) ने इन देशों की लिस्ट जारी कर दी है. स्कॉलरशिप पाने के लिए स्टूडेंट को लीडरशिप क्वालिटी और अपने समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता उजागर करनी होगी. साथ ही उन्हें ये साबित करना होगा कि वे पढ़ाई करने के अपने समुदाय में बड़ा योगदान दे सकेंगे. 

उम्मीदवार को नेतृत्व क्षमता, समाज के प्रति जिम्मेदारी और अपने देश के विकास में योगदान देने की इच्छा दिखानी होती है. इसके अलावा चयनित छात्रों को पढ़ाई पूरी होने के बाद कम से कम दो साल के लिए अपने देश वापस लौटना भी जरूरी होता है.  इसका मकसद ये है कि स्टूडेंट ने कोर्स के दौरान जिन स्किल को सीखा है, उसका फायदा उसके देश को भी मिल पाए.

See also  NEET UG 2026 एप्लीकेशन में सुधार के लिए खुली विंडो, उम्मीदवार 14 मार्च तक बदल सकते हैं ये डिटेल - एजुकेशन

यह भी पढ़ेंः ​कितने पढ़े लिखे हैं कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों प्रवक्ता? जानिए कहां से ली है शिक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required