छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश


राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की पुनर्परीक्षा को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा राज्यभर में पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के साथ संपन्न कराई जानी चाहिए, ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

बताते चलें कि 3 मई को आयोजित NEET परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था. इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने पुनर्परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है, जो 21 जून को होगी. इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है.

एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और हर स्तर पर निगरानी को मजबूत बनाया जाए.

उन्होंने विशेष रूप से सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए. साथ ही साइबर सुरक्षा को और मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी तरह की तकनीकी गड़बड़ी या ऑनलाइन अनियमितता को रोकने के लिए आवश्यक कदम पहले से उठाए जाएं.

सख्ती से लागू की जाए प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया पूरी सख्ती के साथ लागू की जानी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों की जांच और प्रवेश प्रक्रिया को भी निर्धारित नियमों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. उनका कहना था कि परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन बेहद जरूरी है.

See also  Karnataka KEA invites fresh applications for UGNEET-2026 medical and dental courses

फडणवीस ने अधिकारियों को छात्रों, अभिभावकों और आम जनता के साथ प्रभावी संवाद बनाए रखने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों का उपयोग करते हुए परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी लगातार साझा की जानी चाहिए. इससे अफवाहों और गलत सूचनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.

सूचना प्रबंधन जरूरी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा से संबंधित किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह का तत्काल खंडन किया जाए. उन्होंने कहा कि गलत सूचनाएं छात्रों और उनके परिवारों में अनावश्यक तनाव और भ्रम पैदा कर सकती हैं, इसलिए सूचना प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है.

बैठक में फडणवीस ने पुणे और लातूर के परीक्षा केंद्रों पर विशेष फोकस करने को भी कहा. उन्होंने बताया कि इन दोनों क्षेत्रों में हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र NEET परीक्षा देने पहुंचते हैं. ऐसे में यहां अतिरिक्त व्यवस्थाएं और निगरानी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

यह भी पढ़ें – IIT Admission 2026: JEE एडवांस 2026 के टॉप 10 छात्रों की पूरी फीस माफ करेगा IIT ISM धनबाद

क्या बोले सीएम

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छात्रों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता और अन्य बुनियादी सुविधाओं का पर्याप्त इंतजाम किया जाना चाहिए, ताकि अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें.

बैठक के दौरान राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने महाराष्ट्र में परीक्षा की तैयारियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी. उन्होंने राज्य में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी साझा की.

See also  ‘Look At The Frustration Of Young Children’: SC Flags CBSE 12th OSM Evaluation Issues, Seeks Remedial Action | Education and Career News

यह भी पढ़ें – CBSE के रिजल्ट पोर्टल पर बड़ा साइबर हमला, 38 लाख से ज्यादा को किया गया ब्लॉक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required