IIT Mumbai: IIT मुंबई में एक साल की कितनी लगती है फीस, एडवांस देकर जाने वालों को क्या होता है फायदा?


IIT Mumbai: देश के टॉप इंस्टीट्यूट में शामिल आईआईटी मुंबई में पढ़ाई करने का सपना हर साल लाखों स्टूडेंट देखते हैं. खास करके आईआईटी मुंबई में सीएसई कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच में एडमिशन पाने के लिए छात्र सालों तक मेहनत करते हैं. लेकिन अक्सर जानकारी की कमी के चलते छात्र यह समझ नहीं पाते कि आईआईटी मुंबई का फीस स्ट्रक्चर कैसा है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आईआईटी मुंबई में 1 साल की फीस कितनी लगती है और एडवांस लेकर जाने वालों को क्या फायदा होता है. 

कैसा है आईआईटी मुंबई का फीस स्ट्रक्चर? 

आईआईटी मुंबई में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों को इसकी फीस स्ट्रक्चर की जानकारी होनी चाहिए. आईआईटी मुंबई में डिग्री प्रोग्राम के लिए कुल फीस 50,400 रुपये से लेकर 11.36 लाख रुपये तक है. आईआईटी मुंबई में अलग-अलग कोर्सेज की फीस छात्रों की ओर से चुने गए विशेषज्ञता पर निर्भर करती है. आईआईटी मुंबई की फीस में ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, सुरक्षा जमा राशि और दूसरी फीस शामिल है. 

आईआईटी मुंबई में कोर्स के अनुसार फीस 

आईआईटी मुंबई में बीटेक कोर्स की फीस लगभग 10 लाख रुपये तक है. वहीं बीई-बीटेक की फीस 8 लाख रुपये, बी.डिस की फीस 8 लाख रुपये, बीएस की फीस 8 लाख रुपये, एमबीए की फीस 8 लाख रुपये, एम. टेक की फीस 1.03 लाख रुपये, एम.एससी की फीस 1.03 लाख रुपये, एमए की फीस 60 हजार और एमएस की फीस 45 हजार बताई जाती है. 

स्कॉलरशिप से मिल सकता है एडमिशन 

See also  Maharashtra Public Service Commission (MPSC) removes optional subject from State Services Main Exam from 2027

कई बार स्टूडेंट्स को आईआईटी मुंबई की फीस ज्यादा लगती है, लेकिन यहां पढ़ने वाले छात्रों के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप सुविधा भी दी जाती है. फाइनेंशियल ग्रुप से कमजोर कैटेगरी जैसे एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग स्टूडेंट्स को फीस में छूट मिलती है. वहीं छात्रों को सरकारी स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन भी मिल जाता है. 

ये भी पढ़ें-विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?

आईआईटी मुंबई में किन कोर्सेज में मिलता है एडमिशन? 

आईआईटी मुंबई  कई पॉपुलर बीटेक कोर्सेज चलता है. हालांकि कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग सीएसई के छात्रों के बीच यह सबसे ज्यादा मांग वाला कोर्स है. बाकी कोर्सेज में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शामिल है. हर साल लाखों छात्र जेईई एडवांस्ड परीक्षा के माध्यम से आईआईटी मुंबई में एडमिशन पाने के आस रखते हैं. लेकिन सीमित सीटों के कारण यहां सीट प्राप्त करना मुश्किल माना जाता है.

Jee Advance देकर जाने वाले बच्चों को मिलता है फायदा? 

जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा में टॉप रैंक जैसे AIR 1 या टॉप 100 हासिल करने वाले सामान्य (General) या ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए आईआईटी में कोई विशेष “शून्य फीस” या “स्वचालित 100% छूट” का नियम नहीं है. टॉपर होने के बावजूद फीस का निर्धारण मुख्य रूप से छात्र की श्रेणी (Category) और उसके परिवार की वार्षिक आय के आधार पर ही होता है.

ये भी पढ़ें-Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर

See also  DU के 91 में से 71 कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, हजारों छात्रों को होती है परेशानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required