RPSC ने जारी किया RAS 2026 का विज्ञापन, 607 पदों के लिए Online आवेदन 4 जून से


सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवार के लिए बड़ी खबर सामने आईं है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरआरएस भर्ती-2026 के तहत 607 पदों (192 राज्य सेवा और 415 अधीनस्थ सेवा) के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत राज्यों सेवाओं के 192 पदों और अधीनस्थ सेवाओं के 415 पदों समेत कुल 607 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी
कब से शुरु होगी आवेदन प्रक्रिया?
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरु होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर पाएंगे। 
दो चरण में होगी परीक्षा
उन्होंने आगे बताया कि, भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार की होगी, वहीं मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) रूप में आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि, परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम आयोग द्वारा 9 जनवरी को जारी प्रेस नोट के माध्यम से पहले ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जा चुका है।
ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे
 आपको बताते चलें कि, ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। इसके साथ ही परीक्षा तिथि व परीक्षा केंद्रों की सूचना बाद में जारी कर दी जाएगी। वहीं, भर्ती प्रक्रिया, वर्गवार पदों का वर्गीकरण, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। 



Source link

See also  KTET December Result 2026 Out: How to check at ktet.kerala.gov.in | Education News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required