6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स


कक्षा 6 से 8वीं तक साइंस पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए NCERT ने एक खास ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है. डिप्लोमा कोर्स इन टीचिंग ऑफ साइंस एट मिडिल स्टेज नाम का यह प्रोग्राम शिक्षकों को साइंस के विषयों की समझ मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर तरीके से पढ़ाने की तकनीक सीखने मौका देगा. यह कोर्स 2026-27 बैच के लिए है. इसकी पढ़ाई पूरी तरह ऑनलाइन होगी. इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से शुरू होगा, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 नवंबर 2026 रखी गई है. कोर्स की शुरुआत 16 नवंबर से होगी और 31 अगस्त 2017 तक चलेगा. 

एनसीईआरटी के इस प्रोग्राम का मुख्य फोकस तथा 6 से 8 तक साइंस पढ़ाने वाली टीचर पर है. इसमें इन-सर्विस और प्री-सर्विस दोनों तरह के टीचर शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा बीएससी डिग्री वाले उम्मीदवार, शिक्षा में डिप्लोमा या डिग्री कर चुके उम्मीदवार और शिक्षा से जुड़े डिप्लोमा या डिग्री कर रहे प्री-सर्विस शिक्षक भी इसमें शामिल हो सकते हैं. साइंस एजुकेशन से सीधे जुड़े दूसरे लोग भी इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. हालांकि एनसीईआरटी ने स्पष्ट किया है कि यह अकादमिक और प्रोफेशनल डेवलपमेंट कोर्स है. इसे शिक्षक नियुक्ति के लिए जरूरी किसी दूसरी योग्यता के बराबर नहीं माना जाना चाहिए और इसके आधार पर नियुक्ति संबंधित छूट का दवा नहीं किया जा सकता. 

40 हफ्ते में पूरे होंगे 40 मॉड्यूल

यह ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स कुल 40 सप्ताह का होगा. इसमें 40 अलग-अलग मॉड्यूल रखे गए हैं और हर सोमवार एक नया मॉड्यूल उपलब्ध कराया जाएगा. प्रत्येक मॉड्यूल को लगभग 1 सप्ताह में पूरा करने के हिसाब से तैयार किया गया है. कोर्स में साइंस के कई जरूरी विषय शामिल किए गए हैं. इनमें भौतिक और रासायनिक परिवर्तन, अम्ल-क्षार और लवण, धातु-अधातु, गति और बल, द्रव्य का दबाव, ऊर्जा, ऊष्मा और तापमान जैसे विषय है.

See also  Is ICAI exam portal hacked before result? Here's what we know

ये भी पढ़ें-असम में MBBS की फीस 6 गुना बढ़ी, आय के हिसाब से हुआ बदलाव

हर सप्ताह 6 से 8 घंटे पढ़ाई 

NCERT ने इस कोर्स में को इस तरह तैयार किया है कि शिक्षक अपनी नौकरी हो या दूसरी जिम्मेदारी के साथ भी इसे कर सकते हैं. हर सप्ताह करीब 6 से 8 घंटे पढ़ाई के लिए देने होंगे. इसमें मल्टीमीडिया आधारित इंटरैक्टिव सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका उपयोग शिक्षक अपनी कक्षा में लेसन प्लानिंग और साइंस के कठिन कांसेप्ट को समझाने में भी कर सकेंगे. हर मॉड्यूल के अंत में ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा. यह टेस्ट 15 दिनों तक उपलब्ध रहेंगे, इसलिए प्रतिभागी अपनी सुविधा के अनुसार उन्हें पूरा कर सकेंगे. सभी 40 मॉड्यूल और उनके टेस्ट पूरे करने वाले उम्मीदवार ही अंतिम परीक्षा में शामिल होने के लिए एलिजिबल होंगे. वहीं अंतिम परीक्षा एक तय समय में होने वाला टेस्ट होगा, जिसकी तारीख अलग से जारी की जाएगी. 

इतनी है कोर्स की फीस 

इस ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स के लिए एक बार 2000 रुपये की एनरोलमेंट फीस देनी होगी. इसके अलावा दूसरी कोई फीस निर्धारित नहीं की गई है. यह पेमेंट ऑनलाइन करना होगा. फीस जमा करने के बाद NCERTX की ओर से आमतौर पर एक सप्ताह के अंदर रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एनरोलमेंट से जुड़ी जानकारी भेजी जाएगी. उम्मीदवारों को पेमेंट और आगे की प्रक्रिया में एक ही ईमेल आईडी इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें-कभी भी शुरू हो सकता है JEE मेन 2027 रजिस्ट्रेशन, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  MSBSHSE class 10,12 supplementary exam admit card today, exam starts at June 16



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required