सरकारी नौकरी का बंपर मौका, UPPSC ने निकालीं कई वैकेंसी


UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत आर्किटेक्चर असिस्टेंट, एस्टेट मैनेजर और माइक्रोबायोलॉजिस्ट समेत कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

किन पदों पर होगी भर्ती? 

इस भर्ती के जरिए कुल 37 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें आर्किटेक्चर असिस्टेंट के 14 पद, एस्टेट मैनेजर के 11 पद और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 12 पर शामिल हैं. इसके अलावा अलग भर्ती प्रक्रिया के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर के 10 पदों पर भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. 

यूपीएससी भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें 

  • आवेदन शुरू होने की तारीख-3 अगस्त 
  • आवेदन की अंतिम तारीख-3 सितंबर 
  • आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख- 3 सितंबर 
  • आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख- 10 सितंबर 

कौन कर सकता है आवेदन? 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. उम्मीदवार का 12वीं पास, कंप्यूटर में ओ लेवल सर्टिफिकेट या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है. विस्तृत पात्रता की जानकारी ऑफिशियल अधिसूचना में उपलब्ध होगी. आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 के आधार पर उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

See also  When will RRB NTPC UG CBT 2 exam 2026 be held? Details here

ये भी पढ़ें-MBBS के बाद कैसे मिलता है डॉक्टर को लाइसेंस, क्या है प्रोसेस?

कितनी देनी होगी आवेदन फीस? 

भर्ती के लिए आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार तय की गई है. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को आवेदन फीस 125 देनी होगी. वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए 65 रुपये आवेदन फीस निर्धारित की गई है. इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये आवेदन फीस निर्धारित की गई है. उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन फीस जमा कर सकते हैं. 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं. 
  • अगर पहले से वन टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं किया तो सबसे पहले ओटिआर पूरा करें. 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें. 
  • अब आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और दूसरी जरूरी जानकारी भरें. 
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फीस का पेमेंट करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-AIIMS Nursing Counselling 2026: एम्स नर्सिंग में दाखिले के लिए चॉइस फिलिंग शुरू, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  HTET 2024: Registration deadline extended at bseh.org.in | Jobs News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required