वेटनरी ऑफिसर भर्ती-2025 का रिजल्ट जारी:1100 कैंडिडेट्स मुख्य सूचि में सफल घोषित; 394 का परिणाम शील्ड कवर रखा

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद विज्ञापित पदों के विरुद्ध 1100 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच के लिए 16 जून 2026 को जारी की गई विचारित सूची में अस्थाई रुप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जाँच एवं दस्तावेज सत्यापन सम्बन्धित विभाग द्वारा किया गया। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिकाएं विचाराधीन होने के कारण 394 कैंडिडेट्स का परिणाम शील्ड कवर रखा गया है। यह परिणाम उच्च न्यायालय जयपुर व जोधपुर में दउयर याचिकाओं में पारित होने वाले निर्णय के अधीन रहेगा। यहां देखें कट ऑफ….



Source link

See also  Daily Current Affairs: Cashfree Payments Startup Support & Nepal PM Meet

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required