यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा जिले की जानकारी चेक कर सकते हैं. आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा अक्टूबर और नवंबर 2026 का आयोजित की जाएगी. परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में तीन दिनों तक चलेगी और हर दिन दो पारियों में आयोजित होगी. 

ऐसे चेक करें PET 2026 के एग्जाम सिटी 

  • एग्जाम सिटी चेक करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in  पर जाएं.
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए एग्जामिनेशन सेगमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब पीईटी 2026 की परीक्षा की सूचना से संबंधित लिंक खोलें.
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • अब स्क्रीन पर मांगी गई दूसरी जानकारी जैसे जेंडर और सिक्योरिटी कोड भरें.
  • इसके बाद सभी डिटेल भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें.
  • अब स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी. 

इन तारीखों पर होगी परीक्षा 

यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा 3 तारीख को आयोजित की जाएगी. आयोग के अनुसार परीक्षा प्रदेश के 60 जनपदों में होगी. पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.  उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तारीख और पारी से संबंधित निर्देशों का पर ध्यान देना होगा. दरअसल सिटी स्लिप से परीक्षा जिले की जानकारी दी गई है, जिससे उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपनी यात्रा की योजना बना सके. 

See also  IGNOU launches PhD programmes, applications till July 10

ये भी पढ़ें-IIT बॉम्बे में काउंसलर के 30 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी

एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है 

आयोग ने स्पष्ट किया है की परीक्षा जिले की सूचना को एडमिट कार्ड न समझे. सिटी स्लिप का उद्देश्य उम्मीदवार को यह बताना है कि उनकी परीक्षा किस जिले में आयोजित होगी या परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए मान्य दस्तावेज नहीं है. परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अलग से जारी होने वाला वैलिड एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा. एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा एड्रेस, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े निर्देश दिए जाएंगे. वहीं आयोग की ओर से एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की जानकारी अलग से दी जाएगी. 

पीईटी स्कोर से मिलेगी आगे की पात्रता 

उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों में ग्रुप सी स्तर के पदों पर भर्ती के लिए पीईटी स्कोर का इस्तेमाल किया जाता है. परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को संबंधित विभाग के नियमों के अनुसार मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट या शारीरिक दक्षता परीक्षा जैसे अगले चरणों के लिए बुलाया जा सकता है. लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट और ग्राम विकास अधिकारी जैसे पदों की भर्ती में पीईटी कोर्स जरूरी होगा. अलग-अलग पदों के लिए आयोग संबंधित भर्ती का विज्ञापन जारी करता है, उसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन लिए जाते हैं.

ये भी पढ़ें-72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  PGDM vs Executive MBA: Which management programme is right for you? | Education News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required