यूपी में जल्द शुरू होने वाली है आंगनवाड़ी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए शानदार मौका


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आंगनवाड़ी कार्यकत्री सीधी भर्ती, मेरिट पर होगा चयन.
  • संभल जिले में 5 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन.
  • 12वीं पास, 18-35 वर्ष की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन.
  • आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर करें रजिस्ट्रेशन.

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदों पर सीधी भर्ती शुरू की गई है. इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी. चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

राज्य के अलग-अलग जिलों में यह भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इसी क्रम में संभल जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के लिए आवेदन मांगे गए हैं. जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से इसका विज्ञापन जारी किया गया है. इच्छुक और योग्य महिलाएं 5 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

इस भर्ती के तहत संभल जिले की कई परियोजनाओं में पद भरे जाएंगे, जिनमें असमोली में 30 पद, बहजोई में 40 पद, बनिया खेड़ा में 35 पद, गुन्नौर में 14 पद, जुनावई में 12 पद, पवासा में 22 पद, रजपुरा में 9 पद और संभल क्षेत्र में 41 पद शामिल हैं. इन पदों पर चयनित महिलाओं को अपने ही क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र पर काम करने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें – JAC Class 12 Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट

See also  Bihar Police Constable Result Out | Jobs News

कौन अप्लाई कर सकता है?

इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता बहुत सरल रखी गई है. उम्मीदवार महिला किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए. उम्र की बात करें तो 1 जनवरी 2026 को महिला की उम्र 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. उम्र की पुष्टि हाईस्कूल की मार्कशीट में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी. इसके साथ ही आवेदन करने वाली महिला उसी ग्राम सभा या शहरी वार्ड की निवासी होनी चाहिए, जहां के लिए वह आवेदन कर रही है. यदि उस ग्राम पंचायत से कोई योग्य आवेदन नहीं मिलता है, तो चयन न्याय पंचायत स्तर पर किया जाएगा.

आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी, जैसे 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, मूल निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो). इन दस्तावेजों की जानकारी आवेदन फॉर्म में भरनी होगी और कुछ को अपलोड भी करना होगा.

कैसे आवेदन करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा. वहां Latest Vacancies में संभल आंगनवाड़ी भर्ती का लिंक मिलेगा. Important Links में New Anganwadi Worker Vacancy Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा. नाम, पिता का नाम, जिला, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ईमेल आईडी भरकर पासवर्ड बनाना होगा. इसके बाद लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म सावधानी से भरना है. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा और फॉर्म का प्रिंट निकालकर रखना होगा.

यह भी पढ़ें – CRPF Recruitment: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 9000+ पदों पर भर्ती; जानें आवेदन की पूरी जानकारी

See also  IBPS SO Prelims admit card 2026 OUT at ibps.in; how to download

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required