बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 


बिहार स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2026 के लिए एप्लीकेशन की आखिरी तारीख आज है. 33,320 टीचिंग पोस्ट के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास सिर्फ आज का दिन है. एलिजिबल कैंडिडेट्स को लास्ट मिनट पर टेक्निकल दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द ऑनलाइन एप्लीकेशन पूरे कर लेने चाहिए. आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन 25 सितंबर से शुरू हो गए हैं. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 26 अक्टूबर 2026 है. 

बिहार शिक्षक भर्ती 2026 की जरूरी तारीखें

  • कुल वैकेंसी- 33,320 टीचर पद 
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू होने की तारीख- 25 सितंबर 2026
  • एप्लीकेशन फीस पेमेंट की आखिरी तारीख- 25 अक्टूबर 2026 
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख- 26 अक्टूबर 2026 

बीपीएससी भर्ती के लिए एजुकेशनल क्वालीफिकेशन 

बीएससी भर्ती में उम्मीदवारों की योग्यताएं पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. इसमें प्राइमरी टीचर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं पास के साथ डीएलएड-बीएलएड या निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होनी चाहिए. वहीं मिडिल स्कूल टीचर के पदों पर आवेदन करने वालों को संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ बीएड-डीएलएड होना चाहिए. वहीं सेकेंडरी टीचर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का संबंधित विषय में ग्रेजुएशन- पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड की योग्यता होनी चाहिए.

हायर सेकेंडरी टीचर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड या या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा पदों के अनुसार उम्मीदवारों के पास सीटीईटी-बीटीईटी या एसटीईटी की योग्यता भी होनी चाहिए. वहीं पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए एक बार नोटिफिकेशन जांच लें. 

See also  He left engineering midway and built a career with AI startups without a degree; now claims Rs 5 lakh monthly income

क्या है इस भर्ती के लिए आयु सीमा?

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18 से 21 साल है और अधिकतम आयु पद के अनुसार 37 से 40 साल के बीच निर्धारित की गई है. इसके अलावा निर्धारित नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी 

ये भी पढ़ें-क्या होता है ग्रेड-पे, इससे कैसे तय होती है सैलरी? जानें पूरा गणित

कितनी देनी होगी फीस?

बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों 100 रुपये का पेमेंट करना होगा और फीस का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. 

बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए कैसे करें आवेदन?

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.govt.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें. 
  • अब ऑनलाइन एप्लीकेशन में मांगी गई डिटेल से रजिस्ट्रेशन पूरा करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन में मांगी गई सभी डिटेल को अच्छे से भरें.
  • अब भर्ती से जुड़ी आवेदन फीस जमा करें. 
  • इसके बाद फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें. 

ये भी पढ़ें-कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  CBSE extends deadline to obtain scanned copies of Class 12 answer sheets till May 25

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required