बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB ने 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा पंजीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. अब हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए छात्रों के पास अपार (APAAR) आईडी होना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके बिना किसी भी विद्यार्थी का रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

सचिव ने बताई लास्ट डेट

समिति के सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में स्पष्ट कहा है कि शिक्षा विभाग, भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी छात्रों की अपार आईडी 30 जून 2026 तक हर हाल में बनाई जानी चाहिए. इसके साथ ही विद्यालयों का यू-डायस यानी UDISE कोड भी अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा.

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, 2600 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स

सख्ती से लागू करने के दिए निर्देश

राज्य शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से पहले ही यह निर्देश दिया जा चुका था कि 9वीं से 12वीं तक के सभी छात्रों का अपार आईडी निर्माण बोर्ड परीक्षा पंजीकरण से पहले पूरा किया जाए. अब इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी छात्र रजिस्ट्रेशन से वंचित न रह जाए.

प्रशासन ने सभी जिलों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी योग्य विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार हो जाए. सरकार ने इसके लिए अंतिम तिथि 30 जून तय की है और सभी स्कूलों को इस प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं.

See also  Pakistan and Bangladesh Paper Leak: क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी लीक होते हैं पेपर, वहां किस पैटर्न पर होते हैं एग्जाम?

यह भी पढ़ें: NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required