प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 


राजधानी की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में जारी छात्र प्रदर्शनों और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है. यूनिवर्सिटी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रशासन ने सभी कोर्स की नियमित कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन मोड में संचालित करने का फैसला लिया है. जामिया प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी. वहीं यूनिवर्सिटी के रजिस्टर प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परिसर में बोनाफाइड छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार का व्यवधान न आए इसलिए यह कदम उठाया गया है. 

जामिया में क्यों हो रहा प्रदर्शन 

जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर पिछले दो हफ्तों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है. यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ को 2006 में बंद कर दिया गया था, जिसे फिर से शुरू करने की मांग को लेकर छात्र 12 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं आज परिसर के गुलिस्तान-ए-गालिब पार्क स्थित धरना स्थल से छात्रों के तंबू हटाने और अनशनकारी छात्रों को हटाने को लेकर विवाद और गहरा गया. छात्रों का आरोप है कि प्रशासन बातचीत के दौरान ही बल प्रयोग कर रहा है और आंदोलन को दबाने और छात्रों को एकजुट होने से रोकने के उद्देश्य से फिजिकल कक्षाओं को बंद कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें-यूपी में 13 साल बाद प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती, 2647 पदों पर आवेदन शुरू

See also  'Kings Received Swords From Goddesses To Resist Invasion': NCERT Introduces New Revision In Class 9 Book | India News

फैकल्टी और छात्रों के लिए जारी दिशा निर्देश 

यूनिवर्सिटी प्रशासन स्पष्ट किया है कि भले ही परिसर में कक्षाएं स्थगित रहेंगी, लेकिन पढ़ाई में दिक्कत नहीं होनी चाहिए. इसके लिए फैकल्टी और छात्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं यूनिवर्सिटी के सभी डीन, विभाग अध्यक्षों और फैकल्टी सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे सभी कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन करें और छात्रों को शैक्षणिक सामग्री ऑनलाइन ही उपलब्ध कराएं. इसके अलावा सभी छात्रों को अपने-अपने विभागों की ओर से जारी किए जाने वाले ऑनलाइन टाइम टेबल और क्लास लिंक के आधार पर नियमित रूप से कक्षाओं में शामिल होने के लिए कहा गया है. 

कब तक प्रभावी रहेगा आदेश?

यूनिवर्सिटी ने फिजिकल कक्षाएं फिर से शुरू करने के संबंध में कोई निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की है. प्रशासन का कहना है कि स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही यूनिवर्सिटी की ओर से अगला अपडेट जारी किया जाएगा. वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि इस संबंध में सभी गाइडलाइंस और अपडेट्स यूनिवर्सिटी के आधिकारिक चैनलों के जरिए ही शेयर किए जाएंगे. वहीं स्टूडेंट्स को सभी ऑफिशियल सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें-यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Degree vs Skill : डिग्री से ज्यादा स्किल की बढ़ती मांग, आखिर नौकरी की दुनिया में क्या बदल रहा है?

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required