पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 


अगर आप भी पुलिस की नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब खुश हो जाइए क्योंकि नागालैंड में पुलिस कांस्टेबल से जुड़ी भर्ती निकली है. दरअसल देश के नागालैंड राज्य में पुलिस कांस्टेबल जीडी के 1137 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इन पदों पर आवेदन 31 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहे हैं वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 है. इस भर्ती के लिए एलिजिबल कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. नागालैंड में निकली यह भर्ती उन युवाओं के लिए बड़ा मौका मानी जा रही है, जो कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद पुलिस में एक स्थायी नौकरी का सपना देखते हैं. 

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,137 जीडी कांस्टेबल के पदों को भर जाना है. इनमें 1,053 पद गुवाहाटी उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत शामिल हैं, जबकि 84 पद पिछली भर्ती के बैकलॉग के हैं. वहीं इन पदों का आवंटन जिला और जनजाति के अनुसार किया गया है. इसलिए हर आवेदक केवल उसी जिले के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिसके लिए वह पात्र हैं. इस भर्ती में चयनित जवानों की शुरुआती तैनाती आईआर बटालियनों में की जाएगी. 

कौन कर सकता है आवेदन?

यह भर्ती केवल नागालैंड की मान्यता प्राप्त नागा जनजातियों के मूल निवासियों के लिए हैं. दूसरे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन के पात्र नहीं होंगे. वहीं इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता जनजाति कैटेगरी के अनुसार तय की गई है. पिछड़ी जनजातियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 6 पास होना है, जबकि दूसरी नागा जनजातियों के उम्मीदवारों के लिए 8वीं कक्षा पास होना जरूरी है. वहीं इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 37 साल रखी गई है. इसके अलावा आयु की गणना 14 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं मौजूदा कांस्टेबलों और याचिकाकर्ताओं को हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. 

See also  नजदीक है यूपी PGT भर्ती की अंतिम तिथि, 2607 पदों के लिए जल्द करें आवेदन

ये भी पढ़ें-दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी

सैलरी और चयन प्रक्रिया

कांस्टेबल जीडी का पद पे लेवल 3 के तहत आता है. इसमें उम्मीदवारों को 5,200 से लेकर 20,200 रुपये तक सैलरी मिलती है और 1800 रुपये ग्रेड पे भी इसमें शामिल होता है. वहीं आपको बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. उम्मीदवारों को पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करके फिर आवेदन करना होगा. वहीं नागालैंड पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती अलग-अलग चरणों के आधार पर की जाएगी. इसमें शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा में दौड़, पुल-अप्स, हाई जंप और लॉन्ग जंप शामिल है. इसके लिए 45 नंबर निर्धारित है. इसके अलावा लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे, जिसके 40 अंक होंगे. इसके बाद इंटरव्यू और एनसीसी सर्टिफिकेट का चरण 10 नंबर का होगा. 

कैसे करें आवेदन?

पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले nagalandpolicerecruitment.in या police.nagaland.gov.in वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की पात्रता को ध्यान से पढ़े, अब आवेदन में मांगी गई पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें. इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट भरकर अपलोड करके आवेदन को एक बार अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें. लास्ट में फॉर्म का कंफर्मेशन पेज भी डाउनलोड कर लें. 

ये भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  From Vyapam To NEET 2026: A Look At Major Medical Exam Paper Leak Controversies Over The Years | Education and Career News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required