नीट पीजी राउंड 1 में किसे मिली सीट, जारी हुआ प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट


मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है. देशभर के पीजी मेडिकल कॉलेज और प्रोग्राम में 28,000 से ज्यादा उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई है. जिन डॉक्टरों और उम्मीदवारों ने पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग भरी थी. वह अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और रैंक वार अलॉटमेंट लिस्ट देख डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं रिजल्ट जारी करने के साथ ही एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि यह रिजल्ट अभी प्रोविजनल है और इसमें बदलाव किया जा सकता है. उम्मीदवार की आपत्तियाें की समीक्षा कर आयोग फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा. 

ऐसे डाउनलोड करें सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 

  • अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं. 
  • इसके बाद पीजी मेडिकल काउंसलिंग सेक्शन में जाएं. 
  • अब करंट इवेंट्स टैब के तहत प्रोविजनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद रिजल्ट की एक पीडीएफ फाइल खुलेगी. 
  • फाइल में कंट्रोल एफ की मदद से आप अपना रोल नंबर या रैंक चेक कर सकते हैं. 

आगे क्या करना होगा?

फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी सहमति दर्ज करनी होगी. जो उम्मीदवार अपनी आवंटित सीट और कॉलेज से पूरी तरह संतुष्ट हैं और अगले राउंड में अपग्रेड नहीं करना चाहते, वह फ्रिज का ऑप्शन चुने. वहीं ऐसे उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से आवंटित कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करना होगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा.  वहीं जो उम्मीदवार अपनी सीट एक्सेप्ट करते हुए अगले राउंड में बेहतर कॉलेज या कोर्स के लिए अपग्रेड करना चाहते हैं, वह फ्लॉट का ऑप्शन चुने. ऐसे उम्मीदवारों को कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वह ऑनलाइन डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे 

See also  Malpractice In MHT-CET? Exam Under Scanner As Viral Video Alleges Centre Fixing, Merit List Errors | Education and Career News

ये भी पढ़ें-यूपी में 13 साल बाद प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती, 2647 पदों पर आवेदन शुरू

कॉलेज रिपोर्टिंग और जरूरी तारीखें 

राउंड 1 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए कॉलेज में रिपोर्टिंग और जॉइनिंग 26 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच करनी होगी. वहीं संस्थान की ओर से ज्वाइन किए गए डेटा का वेरिफिकेशन 3 नवंबर को किया जाएगा. इसके बाद राउंड 2 काउंसलिंग की शुरुआत होगी. राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 नवंबर से 11 नवंबर तक चलेगी. 

कॉलेज रिपोर्टिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

कॉलेज रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को ओरिजिनल सर्टिफिकेट के साथ उनकी फोटोकॉपी का सेट ले जाना होगा. इसमें एमसीसी की ओर से जारी नीट पीजी सीट अलॉटमेंट लेटर, नीट पीजी 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड, 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट, एमबीबीएस फर्स्ट, सेकंड, और थर्ड प्रोफेशनल परीक्षाओं की मार्कशीट, एमबीबीएस की डिग्री,  इंटर्नशिप पूरा होने का सर्टिफिकेट, मेडिकल काउंसलिंग का अस्थाई रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, वैलिड पहचान पत्र और लागू होने पर ईडब्ल्यूएस या दिव्यांग प्रमाण पत्र जमा करना होगा.

ये भी पढ़ें-यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  NEET Re-Exam 2026: 21 जून को होगा री-एग्जाम, NTA ने जारी किए नए नियम और 30 दिन का मास्टर प्लान

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required