देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?


अगर आप 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, तो आपने IIIT कॉलेजों के बारे में जरूर सुना होगा. इन कॉलेजों में कंप्यूटर साइंस, IT और AI जैसे कोर्स पढ़ाए जाते हैं. यहां एडमिशन के लिए अच्छी रैंक लाना जरूरी होता है. हर कॉलेज की कटऑफ अलग होती है और यह हर साल बदलती भी है. आइए जानते हैं देश के 5 प्रमुख IIIT कॉलेजों के बारे में और इनमें दाखिला कैसे मिलता है.

 IIIT हैदराबाद

IIIT हैदराबाद देश के जाने-माने तकनीकी संस्थानों में से एक है. यहां कंप्यूटर साइंस CSE और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कोर्स काफी लोकप्रिय हैं. इस कॉलेज में JEE Main के स्कोर से एडमिशन लेने का विकल्प है. इसके अलावा, यहां UGEE और SPEC जैसे एंट्रेंस एग्जाम के जरिए भी कुछ कोर्स में दाखिला मिलता है. JEE Main के जरिए CSE में एडमिशन के लिए अच्छी रैंक की जरूरत होती है. 2025 के आंकड़ों में इसकी रैंक करीब 1000 के आसपास रही थी. 

IIIT बैंगलोर और इलाहाबाद

IIIT बैंगलोर भी कंप्यूटर साइंस और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए जाना जाता है. यहां चार साल का B.Tech और पांच साल का इंटीग्रेटेड M.Tech जैसे कोर्स उपलब्ध हैं. 2025 में B.Tech CSE की क्लोजिंग रैंक करीब 6942 बताई गई थी, लेकिन अलग-अलग कोर्स के लिए रैंक में अंतर होता है. वहीं, अगर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित IIIT इलाहाबाद की बात करें तो यह IT और कंप्यूटर से जुड़े कोर्स के लिए जाना जाता है. यहां इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग जैसे कोर्स पढ़ाए जाते हैं. इस कॉलेज में एडमिशन के लिए JEE Main में अच्छी रैंक लानी होती है. इसके बाद JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट मिलती है. कटऑफ हर साल बदलती है और यह इस बात पर भी निर्भर करती है कि छात्र किस कोर्स और कैटेगरी में एडमिशन लेना चाहता है.

See also  Gujarat Makes Mental Health Support Mandatory For Classes 9 To 12 | Education and Career News

  यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति

ABV-IIITM ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित इस संस्थान का पूरा नाम अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान है. यहां टेक्नोलॉजी के साथ मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स भी पढ़ाए जाते हैं. इस कॉलेज में दाखिला लेने के लिए JEE Main की रैंक महत्वपूर्ण होती है. यह भी CSE और IT जैसे कोर्स में एडमिशन के लिए कटऑफ हर साल अलग बदलते हैं. 

IIIT लखनऊ

IIIT लखनऊ भी इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के बीच एक लोकप्रिय संस्थान है. यहां कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों से जुड़े कोर्स उपलब्ध हैं. इस कॉलेज में एडमिशन के लिए JEEMain का स्कोर जरूरी है. इसके बाद काउंसलिंग के जरिए सीट मिलती है. यहां कितनी रैंक पर दाखिला मिलेगा, यह कोर्स, कैटेगरी और काउंसलिंग राउंड पर निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें : छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required