जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?


दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी इन दिनों छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन के कारण चर्चा में है. छात्र करीब 20 साल से बंद छात्रसंघ चुनाव दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं. 26 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रसंघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिन के भीतर चुनाव कराने का आदेश जारी किया, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्रों ने इसे साफ समय-सीमा नहीं बताते हुए विरोध जारी रखने की बात कही है. इस बीच, जामिया में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के मन में भी एडमिशन प्रक्रिया, प्रवेश परीक्षा और 12वीं में जरूरी अंकों को लेकर कई सवाल हैं. आइए जानते हैं कि जामिया में एडमिशन के लिए क्या योग्यता जरूरी है और किस कोर्स में दाखिला कैसे मिलता है.

कैसे मिलता है एडमिशन?

यूनिवर्सिटी के कई यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है. कुछ कोर्स में सीयूईटी के अंकों के आधार पर दाखिला मिलता है. बीटेक में प्रवेश के लिए जेईई मेन के स्कोर का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि बीडीएस में दाखिले के लिए नीट यूजी की जरूरत होती है. कुछ कोर्स में 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट भी बनाई जाती है. इसलिए आवेदन करने से पहले अपने कोर्स की पात्रता और प्रवेश प्रक्रिया जरूर चेक करें.

यह भी पढ़ें : STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 

12वीं में  कितने नंबर जरूरी

जामिया के कई स्नातक कोर्स में आवेदन करने के लिए 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक मांगे जाते हैं. हालांकि, यह नियम सभी कोर्स के लिए एक जैसा नहीं है. कुछ कोर्सेज में 45 प्रतिशत अंक भी पर्याप्त होते हैं, जबकि बीटेक जैसे कोर्स में 12वीं के अंकों की न्यूनतम सीमा 55 प्रतिशत है. इसके अलावा दूसरे विषयों में अंक और दूसरे पात्रता नियम भी लागू होते हैं. पीजी कोर्स में दाखिले के लिए ग्रेजुएशन के अंकों की शर्त होती है. 

See also  HTET admit card 2026 released at htet.eapplynow.com: Direct link to download hall tickets here

2026-27 एडमिशन की ताजा अपडेट

जामिया में प्रवेश परीक्षा के लिए सभी कोर्स पर लागू होने वाले कोई एक जैसे न्यूनतम अंक नहीं हैं. दाखिले के लिए जरूरी स्कोर कोर्स, परीक्षा, सीटों और आवेदकों की संख्या के आधार पर अलग-अलग होता है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपना एडमिशन प्रॉस्पेक्टस जारी किया था. यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर नियमित कोर्सेज के लिए जुलाई और अगस्त में स्पॉट रजिस्ट्रेशन से जुड़े नोटिस जारी किए गए. वहीं, डिस्टेंस कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया भी अलग से चल रही है. आधिकारिक पोर्टल पर अक्टूबर 2026 में बीएड और एमबीए के डिस्टेंस कोर्सेज की प्रोविजनल चयन सूची से जुड़े अपडेट भी दिए गए हैं. 

यह भी पढ़ें :नीट पीजी राउंड 1 में किसे मिली सीट, जारी हुआ प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required