जयपुर के दो केंद्रों पर बिजली की समस्या से AIIMS CRE 2026 परीक्षा रद्द, नई तारीख का ऐलान


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर से कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) 2026 का आयोजन देशभर में किया जा रहा है. इस परीक्षा के माध्यम से AIIMS सहित कई केंद्रीय सरकारी और स्वायत्त स्वास्थ्य संस्थानों में ग्रुप B और ग्रुप C के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी. AIIMS नई दिल्ली का परीक्षा विभाग वर्ष 2021 से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है. इस बार परीक्षा में जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, प्राइवेट सेक्रेटरी, असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, रिसेप्शनिस्ट, जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड्स ऑफिसर, जूनियर वार्डन, हॉस्टल वार्डन, टेलीफोन ऑपरेटर और सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर सहित कई पद शामिल हैं.

जयपुर के दो सेंटर्स पर आई परेशानी

CRE 2026 परीक्षा 31 अगस्त और 1 सितंबर को तीन शिफ्ट में आयोजित की जा रही है. अलग-अलग शिफ्ट रखने का उद्देश्य उन उम्मीदवारों को सुविधा देना है, जिन्होंने एक से अधिक पदों के लिए आवेदन किया है. इस परीक्षा के लिए कुल 30,142 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है. 31 अगस्त की पहली शिफ्ट में 21,098 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 16,193 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. देश के अधिकतर केंद्रों पर परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार हुई. हालांकि, राजस्थान के जयपुर स्थित TCS iON Digital Zone, सीतापुरा के दो केंद्रों पर तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा प्रभावित हुई. ये केंद्र RJ0101 और RJ0102 हैं. दोनों केंद्रों पर कुल 2,000 उम्मीदवार पंजीकृत थे. इनमें RJ0101 से 1,342 और RJ0102 से 436 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए.

See also  CBSE 12th re-evaluation 2026 window to open today; board slashes fees - know how to apply

बिजली की समस्या से परीक्षा में आई रुकावट

परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हुई थी। इसी दौरान दोनों केंद्रों की आंतरिक बिजली आपूर्ति में समस्या आ गई. इससे परीक्षा प्रक्रिया बाधित हो गई. उम्मीदवारों के हित और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए AIIMS ने इन केंद्रों की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया.

7 सितंबर को होगी दोबारा परीक्षा

जयपुर के दोनों केंद्रों पर पंजीकृत उम्मीदवारों की परीक्षा अब 7 सितंबर 2026 को दोबारा कराई जाएगी. इसके लिए नए परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की जा रही है. उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर परीक्षा एक साथ या अलग-अलग समूहों में आयोजित की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 का आज आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

TCS से मांगी गई रिपोर्ट

AIIMS ने TCS से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, कंपनी को सिस्टम लॉग, CCTV फुटेज और कंट्रोल रूम की बातचीत से जुड़े रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन दस्तावेजों की मदद से परीक्षा में आई रुकावट के कारणों की जांच की जाएगी. AIIMS ने कहा है कि वह भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सभी उम्मीदवारों को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं मेजर ऋषभ सिंह संब्याल? जिन्होंने राष्ट्रपति के ADC पद से लिया रिटायरमेंट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  When will CBSE release Class 10 second board result 2026? Here's what we know

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required