छात्रों हितों को ध्यान में रखने हुए यूपी बोर्ड ने स्कूलों को एक और मौका दिया है। जिन स्कूलों ने अबतक 12वीं प्रैक्टिकल के अंक अपडेट नहीं किए हैं वे 6 और 7 अप्रैल 2026 तक यह काम निपटा लें। इस अवधि में बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लिंक एक्टिव होगा। – एजुकेशन


UPMSP UP Board Result 2026

UP Board UPMSP Result 2026 : रिजल्ट से पहले स्कूलों को यूपी बोर्ड का अलर्ट। (Image source : X/UPMSP)

यूपी बोर्ड का स्कूलों को अलर्ट है। जिन स्कूलों ने अबतक प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक अपडेट नहीं किए हैं वे समय पर यह जरूरी काम निपटा लें। इसके लिए बोर्ड ने फिर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव करने की बात कही है। बोर्ड ने शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन के जरिए स्कूलों को यह अलर्ट जारी किया है।

जारी नोटिफिकेशन में बोर्ड ने कहा है कि जांच में पता चला है कि 652 परीक्षा केंद्रों में आंतरिक परीक्षकों ने अभी भी अपने स्कूल के लॉगिन से छात्रों के अंक अपलोड नहीं किए हैं। स्कूलों की इस लापरवाही से 12वीं क्लास से करीब 34,637 बच्चों के रिजल्ट पर असर पड़ने की उम्मीद है। बोर्ड के मुताबिक समय पर अंक अपलोड न होने और नतीजों में गड़बड़ी के लिए स्कूल के प्रिंसिपल, आंतरिक परीक्षक और DIOS जिम्मेदार होंगे।

प्रैक्टिकल मार्क्स अपलोड करने का एक और मौका



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required