गंगा एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी:चंद्रकांता एक्टर भरत कपूर का निधन, 29 अप्रैल करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर बनारस पहुंचे 28 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर यूपी पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
2. US पेसिफिक एयर फोर्स जनरल केविन श्नाइडर भारत दौरे पर आए 27 अप्रैल को US एम्बेसी ने US पेसिफिक एयर फोर्स जनरल केविन श्नाइडर की 7 दिन की भारत यात्रा पर आने की जानकारी दी। निधन (DEATH) 3. बॉलीवुड एक्टर भरत कपूर का निधन 27 अप्रैल को वेटरन एक्टर भरत कपूर का निधन हो गया। वे 80 साल के थे। उन्होंने अपने करियर में 4 दशक तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. साउथ अफ्रीका भारत T-20 सीरीज में में ने हराया 27 अप्रैल को भारतीय महिला टीम T-20 सीरीज 4-1 से हार गई। बेनोनी में चल रही इस सीरीज में पांचवें और आखिरी T-20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 23 रन से हराया। मिसलीनियस (Miscellaneous) 5. रक्षा सचिव राजेश कुमार ने आर्मेनिया जनरल एडवर्ड असरियान से मुलाकात की 27 अप्रैल को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में आर्मेनिया के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड असरियान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। आज का इतिहास ————— ये खबर भी पढ़ें.. लद्दाख में लेह,कारगिल से अलग होकर 5 नए जिले बनेंगे:AIIMS के डायरेक्टर डॉ. श्रीनिवास नीति आयोग में शामिल हुए, 28 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें..



Source link

See also  SSC GD Constable recruitment 2018: Last date to apply extended, apply at ssc.nic.in | Jobs News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required