क्या फिर लीक हो गया NEET री-एग्जाम का पेपर? जानें बुकलेट पैकेट को लेकर सरकार ने क्या कहा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सोशल मीडिया पर नीट री-एग्जाम पेपर लीक का वीडियो वायरल हुआ.
  • पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया.
  • वीडियो में अनिवार्य ओएमआर शीट न होने से यह नकली साबित हुआ.
  • छात्रों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की गई.

NEET UG 2026 री एग्जाम से ठीक पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित प्रश्नपत्र लीक वीडियो को प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है. PIB की फैक्ट चेक टीम ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में दिखाई जा रही परीक्षा सामग्री आधिकारिक NEET री-एग्जाम प्रश्नपत्र नहीं है और छात्रों को ऐसे भ्रामक दावों से सावधान रहने की जरूरत है.

दरअसल, गुरुवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियो में एक सीलबंद बुकलेट दिखाई जा रही थी, जिसे NEET UG री एग्जाम का प्रश्नपत्र बताया जा रहा था. वीडियो के वायरल होने के बाद दोबारा परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों और अभिभावकों के बीच भ्रम और चिंता का माहौल बन गया था.

मामले की जांच के बाद PIB की फैक्ट चेक टीम ने वीडियो को भ्रामक बताते हुए कहा है कि इसमें दिखाई गई सामग्री आधिकारिक NEET परीक्षा पैकेट का हिस्सा नहीं है. एजेंसी ने बताया कि NEET परीक्षा के प्रश्नपत्र के साथ अनिवार्य रूप से OMR उत्तर पुस्तिका भी होती है, जबकि वायरल वीडियो में ऐसा कोई दस्तावेज दिखाई नहीं दे रहा है.

See also  TN HSC 12th supplementary result 2026 at tnresults.nic.in soon; direct link, websites

वीडियो में कई ऐसी खामियां, जो यह साबित करती हैं कि यह वास्तविक परीक्षा सामग्री नहीं है. इसलिए छात्रों और अभिभावकों को इस तरह की अपुष्ट जानकारी पर भरोसा नहीं करना चाहिए.

NEET (UG) 2026 के प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले किसी भी व्यक्ति, संस्था या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के पास उपलब्ध नहीं हैं. परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और गोपनीय बनाए रखने के लिए सख्त व्यवस्थाएं लागू की गई हैं.

अधिकारियों ने छात्रों से अपील की

PIB की ओर से स्पष्टीकरण जारी होने के बाद अधिकारियों ने छात्रों से अपील की की व्यवस्था से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल NTA और सरकारी प्लेटफार्म पर ही भरोसा करें. NTA ने कहा कि हर साल महत्वपूर्ण परीक्षाओं से पहले सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो फर्जी प्रश्न पत्र गलत दावे फैलाने की कोशिश की जाती है. जिससे भ्रम पैदा हो जाता है.ऐसे मामलों में जल्दबाजी में किसी जानकारी को शेयर करना भी गलत सूचना को बढ़ावा दे सकता है.

NTA ने भी उम्मीदवारों को को सलाह दी कि उम्मीदवार अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें. और किसी भी संदेश लिंक या वीडियो की सत्यता जांच बिना उस पर विश्वास ना करें. परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए कई स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि अफवाहों पर ध्यान देने से छात्रों का मनोबल प्रभावित हो सकता है और उनकी तैयारी पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है.इसलिए अभ्यर्थियों को शांत रहकर केवल आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करना चाहिए.

यह भी पढ़ें – NEET-UG 2026 Re-Exam Alert: NEET री-एग्जाम में पुराने एडमिड कार्ड से नहीं मिलेगी एंट्री, NTA भेज रहा छात्रों को अलर्ट

See also  Telangana Board TS SSC Class 10 results declared on bse.telangana.gov.in

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI





Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required