कौड़ियों के भाव में अमेरिका से कर सकते हैं पीएचडी, बस अपनाना होगा यह वाला तरीका


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सरकार, विवि, व विभिन्न असिस्टेंटशिप से मिलती है आर्थिक मदद.

विदेश जाकर पढ़ाई करना आज भी लाखों छात्रों का सपना होता है. खासकर अमेरिका से PhD करना कई युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है. लेकिन जैसे ही अमेरिका की पढ़ाई का नाम आता है, लोगों के दिमाग में सबसे पहले भारी फीस और महंगे खर्च का ख्याल आता है. कई छात्र सिर्फ पैसों की वजह से अपना सपना बीच में छोड़ देते हैं.

अगर सही जानकारी और सही स्कॉलरशिप मिल जाए तो अमेरिका में PhD करना उतना मुश्किल नहीं जितना लोग समझते हैं. कई ऐसे स्कॉलरशिप प्रोग्राम हैं, जिनकी मदद से छात्र बहुत कम खर्च में या लगभग मुफ्त में PhD पूरी कर सकते हैं.

हर साल लाखों छात्र जाते हैं अमेरिका

अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े एजुकेशन हब में गिना जाता है. हर साल करीब लाखों विदेशी छात्र वहां पढ़ाई के लिए जाते हैं. वहां की यूनिवर्सिटी, रिसर्च सुविधाएं, आधुनिक लैब, लाइब्रेरी और करियर के मौके छात्रों को अपनी ओर खींचते हैं.

लेकिन अमेरिका में रहना आसान नहीं है. वहां किराया, खाना, यात्रा और पढ़ाई का खर्च काफी ज्यादा होता है. कई रिपोर्ट बताती हैं कि अमेरिका दुनिया के सबसे महंगे देशों में शामिल है. ऐसे में हर छात्र के लिए वहां पढ़ाई करना संभव नहीं हो पाता. जो छात्र आर्थिक परेशानी की वजह से पीछे हट जाते हैं, उनके लिए स्कॉलरशिप बड़ी मदद बनती है. अमेरिका में कई ऐसी स्कॉलरशिप हैं, जो विदेशी छात्रों की फीस, रहने का खर्च और यात्रा तक का खर्च उठाती हैं.

See also  Why AP & Telangana Tops IIT JEE Mains Every Year — And What Other States Can Learn | Education and Career News

यह भी पढ़ें – CBSE 12वीं रिजल्ट में बड़ा बदलाव, कोविड के बाद सबसे कम रहा पास प्रतिशत, जानिए क्या रही वजह

स्कॉलरशिप हैं मौजूद

अमेरिका में PhD करने वाले छात्रों के लिए अलग-अलग तरह की स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं. कुछ स्कॉलरशिप सरकार की तरफ से दी जाती हैं. इनमें छात्रों की पढ़ाई और आर्थिक स्थिति दोनों देखी जाती हैं. एक्सचेंज स्कॉलरशिप दो देशों के बीच समझौते के तहत छात्रों को आर्थिक मदद दी जाती है. यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप भी होती हैं कई यूनिवर्सिटी अपने छात्रों को खुद फंड देती हैं. इसमें फीस से लेकर रहने का खर्च तक शामिल हो सकता है. महिलाओं के लिए भी अलग-अलग स्कॉलरशिप चलाई जाती हैं.

इसके अलावा टीचिंग असिस्टेंटशिप, रिसर्च असिस्टेंटशिप, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंटशिप और ग्रेडिंग असिस्टेंटशिप भी हैं. इन स्कॉलरशिप का फैसला छात्र की प्रोफाइल, पढ़ाई में प्रदर्शन और जमा किए गए दस्तावेजों के आधार पर किया जाता है.

यह भी पढ़ें – BRO में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required