कब आएगी UGC NET जून 2026 की आंसर-की? लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार


UGC NET Answer Key 2026: जून 2026 यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हुए लाखों परीक्षार्थी प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं. परीक्षा खत्म हुए एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन एनटीए ने अभी तक आंसर की जारी करने की घोषणा नहीं की है. ऐसे में अभ्यर्थियों के बीच रिजल्ट संभावित स्कोर और पीएचडी एडमिशन प्रक्रिया को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स का करना है कि परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे. 

जून में कई चरणों में आयोजित हुई थी परीक्षा 

एनटीए यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून को किया था. कुछ अभ्यर्थियों के लिए 5 जुलाई को दोबारा परीक्षा भी आयोजित की गई थी. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 87 विषयों के लिए आयोजित हुई थी. यूजीसी नेट परीक्षा के जरिए जूनियर रिसर्च फैलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता और देशभर के यूनिवर्सिटी में पीएचडी एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है. 

आंसर-की के साथ मिलेगी रिस्पांस शीट 

प्रोविजनल आंसर की जारी होने पर एनटीए उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र भी उपलब्ध कराएगा. इससे व्यक्ति अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं. अगर किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होती है, तो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. वहीं आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 200 रुपये का नॉन रिफंडेबल शुल्क देना होगा. उम्मीदवारों को अपने दावे के समर्थन में उचित प्रमाण पत्र और तर्क भी देना होगा. केवल निर्धारित समय के अंदर ऑफिशियल पोर्टल पर दर्ज की गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा. सब्जेक्ट एक्सपर्ट सभी आपत्तियों की समीक्षा करेंगे और उसके बाद अंतिम आंसर की जारी की जाएगी. यूजीसी नेट जून 2026 का रिजल्ट इसी अंतिम आंसर की के आधार पर तैयार होगा. 

See also  NIT Rourkela introduces engineering programmes in Physics, Math Computing, & Semiconductor Technology

ये भी पढ़ें-राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में 2 हजार पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से सैलरी तक सबकुछ

रिजल्ट में देरी से बढ़ी अभ्यर्थियों की चिंता 

आंसर- की ओर रिजल्ट में हो रही देरी को लेकर कई उम्मीदवार लगातार सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. परीक्षार्थियों का कहना है कि कई यूनिवर्सिटी ने पीएचडी एडमिशन के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं, लेकिन यूजीसी नेट का रिजल्ट नहीं आने से उन्हें आवेदन प्रक्रिया में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. छात्र संगठनों ने भी एनटीए से जल्दी आंसर-की जारी करने और रिजल्ट की स्पष्ट समय सीमा घोषित करने की मांग की है. 

क्या है आंसर की में देरी की वजह

जानकारी के अनुसार इस बार यूजीसी नेट में 87 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई. जिसके मूल्यांकन की प्रक्रिया काफी बड़ी है. वहीं हाल के महीनाें में दूसरी नेशनल लेवल की परीक्षाओं के आयोजन और उनसे जुड़े कार्यों के चलते भी यूजीसी नेट की प्रक्रिया प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि एनटीए की ओर से अभी तक आंसर की जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई.

ये भी पढ़ें-SSC JE 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, 1731 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Deepak Dhar Dirac Medal 2026 : भारतीय भौतिक विज्ञानी दीपक धर को मिला डिराक मेडल, जानें उनका योगदान

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required