JAC Delhi 2026 BTech Admission : दिल्ली से करना चाहते हैं BTech तो आ गई गुड न्यूज, 5 कॉलेजों में बढ़ गई सीटें


JAC Delhi 2026 BTech Admission : अगर आप दिल्ली के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों से BTech करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी गुड न्यूज है. राजधानी के बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों में इस बार सीटों की संख्या बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही कई नए कोर्स भी शुरू किए गए हैं, जिससे ज्यादा छात्रों को एडमिशन का मौका मिलेगा.

दिल्ली के पांच बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए जॉइंट एडमिशन काउंसलिंग यानी JAC Delhi 2026 की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस काउंसलिंग के जरिए छात्रों को उनकी JEE Main रैंक के आधार पर सीटें दी जाएंगी. इस साल दिल्ली स्किल एंड आंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) भी दोबारा इस काउंसलिंग सिस्टम में शामिल हो गई है. अगर आप भी दिल्ली के टॉप कॉलेजों में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद अहम हो सकता है. 

किन कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन?

JAC Delhi 2026 के जरिए इस बार पांच बड़े संस्थानों में एडमिशन होंगे. इनमें दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU), नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT), इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमन (IGDTUW), इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT Delhi) और दिल्ली स्किल एंड आंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) शामिल हैं. इन संस्थानों में BTech के अलावा कुछ जगहों पर B.Arch कोर्स में भी एडमिशन दिए जाएंगे. 

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

JAC Delhi 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 मई से शुरू हो चुका है. छात्र 9 जून रात 11:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके बाद कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं, साथ ही काउंसलिंग फीस जमा कर सकते हैं. इस साल NSUT को कॉर्डिनेटिंग यूनिवर्सिटी बनाया गया है. 

See also  Territorial Army Officer Recruitment 2026: When will admit card be released? Check exam pattern and marking scheme

इस बार कितनी सीटों पर होंगे एडमिशन?

इस साल कुल 7855 सीटों पर एडमिशन होंगे.  इनमें 7765 सीटें BTech के लिए और 90 सीटें B.Arch के लिए रखी गई हैं. पिछले साल के मुकाबले इस बार सीटों की संख्या बढ़ी है. इसकी वजह नए कोर्स और DSEU की वापसी को माना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें – CBSE Re-Evaluation Process 2026: CBSE री-इवैल्यूएशन आज से शुरू, 4 लाख स्टूडेंट्स ने मांगी 11 लाख से ज्यादा आंसर-शीट

JEE Main स्कोर से मिलेगा एडमिशन

BTech कोर्स में एडमिशन JEE Main Paper 1 के स्कोर के आधार पर होगा. वहीं B.Arch में एडमिशन के लिए JEE Main Paper 2 का स्कोर जरूरी होगा. छात्रों की मेरिट JEE की कॉमन रैंक लिस्ट यानी CRL के आधार पर तैयार की जाएगी. इसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट होगा. जानकारी के मुताबिक पहला सीट अलॉटमेंट राउंड जून के मध्य तक जारी किया जा सकता है. 

दिल्ली के छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

JAC Delhi में हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली के छात्रों को बड़ा फायदा मिलेगा. जिसमें कुल सीटों में 85 प्रतिशत सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित होंगी. साथ ही 15 प्रतिशत सीटों पर दूसरे राज्यों के छात्रों को एडमिशन मिलेगा. इससे दिल्ली के छात्रों के लिए टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेना थोड़ा आसान हो सकता है. इसके अलावा दिल्ली स्किल एंड आंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी यानी DSEU इस साल फिर से JAC Delhi काउंसलिंग में शामिल हो गई है. पिछले साल यूनिवर्सिटी ने अलग एडमिशन प्रक्रिया अपनाई थी, लेकिन उसके बाद कई सीटें खाली रह गई थीं. इसी वजह से अब DSEU ने दोबारा जॉइंट काउंसलिंग सिस्टम में वापसी की है. इस बार DSEU अपने 9 कैंपस की BTech सीटें JAC काउंसलिंग के जरिए भरेगा. 

See also  RRB NTPC UG 2026: Admit cards released for CBT- 1 exam at rrbapply.gov.in

यह भी पढ़ें – NEET-UG Re Exam 2026 : एयरफोर्स के विमानों से एग्जाम सेंटर तक पहुंचेंगे NEET री-एग्जाम के क्वेश्चन पेपर, NTA कर रहा बड़ी तैयारी

कौन-कौन से कोर्स अवेलेबल हैं?

JAC Delhi 2026 के तहत इस बार छात्रों को कई तरह के BTech और प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन का मौका मिलेगा. दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) और नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) में 18 अलग-अलग इंजीनियरिंग कोर्स अवेलेबल हैं, जबकि IIIT Delhi में 9 टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर आधारित कोर्स में एडमिशन होंगे. वहीं दिल्ली स्किल एंड आंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) अपने 15 BTech कोर्स के लिए एडमिशन देगी. इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमन (IGDTUW) में BTech और B.Arch दोनों कोर्स अवेलेबल हैं. यहां खास तौर पर 6 साल का इंटीग्रेटेड BTech, MBA प्रोग्राम भी कराया जाता है. ऐसे में IGDTUW में 12 अलग-अलग कोर्स मौजूद हैं, जिससे छात्रों को अपने इंटरेस्ट और करियर के हिसाब से बेहतर ऑप्शन मिलेंगे. 

कितनी देनी होगी फीस?

JAC Delhi 2026 में शामिल होने के लिए छात्रों को 1500 रुपये रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग फीस देनी होगी. फीस जमा करने के बाद छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स भर सकेंगे. 

यह भी पढ़ें – CBSE की OSM नीति के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, शिक्षा सदन तक निकाला विरोध मार्च

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  IIT Madras hosts national workshop on student wellness with Education Ministry

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required