बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान! सरकार दे रही हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप, कैसे उठाएं फायदा?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पात्रता: ₹8 लाख सालाना आय, AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान जरूरी.

देश में लगातार बढ़ती पढ़ाई की फीस और महंगे तकनीकी कोर्स आज कई परिवारों के लिए बड़ी चिंता बने हुए हैं. खासकर इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और दूसरे टेक्निकल कोर्स करने वाली बेटियों की पढ़ाई का खर्च कई बार माता-पिता की जेब पर भारी पड़ जाता है. लेकिन अब सरकार की एक खास योजना हजारों छात्राओं के लिए राहत लेकर आई है. इस योजना का नाम है AICTE प्रगति स्कॉलरशिप योजना, जिसके तहत बेटियों को हर साल 50 हजार तक की आर्थिक मदद दी जा रही है.

यह योजना उन लड़कियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही, जो पढ़ाई में अच्छी हैं लेकिन पैसों की कमी उनके सपनों के रास्ते में रुकावट बन जाती है. सरकार चाहती है कि देश की बेटियां भी तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बनें. इसी सोच के साथ यह स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है.

हर साल मिलते हैं 50 हजार

AICTE यानी ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन की तरफ से चलाई जा रही इस योजना में छात्राओं को हर साल 50 हजार की मदद दी जाती है. इस रकम का इस्तेमाल कॉलेज फीस भरने, किताबें खरीदने, लैपटॉप लेने और दूसरे जरूरी खर्चों के लिए किया जा सकता है.

आज के समय में टेक्निकल पढ़ाई के दौरान लैपटॉप और डिजिटल पढ़ाई का खर्च भी काफी बढ़ गया है. ऐसे में यह स्कॉलरशिप छात्राओं और उनके परिवार के लिए बड़ी सहायता साबित हो रही है.

See also  Maharashtra To Get New Private University With Courses In AI, Law, Architecture And More | Education and Career News

यह भी पढ़ें – CBSE रिजल्ट के बाद बढ़ी छात्रों की टेंशन, 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने मांगी अपनी कॉपियों की स्कैन कॉपी

कितने साल तक मिलता है फायदा?

सरकार की यह योजना सिर्फ एक साल की मदद तक सीमित नहीं है. अगर छात्रा डिग्री कोर्स कर रही है तो उसे चार साल तक इस योजना का लाभ मिल सकता है. वहीं डिप्लोमा करने वाली छात्राओं को तीन साल तक सहायता दी जाती है. जो छात्राएं लेटरल एंट्री के जरिए सीधे दूसरे साल में एडमिशन लेती हैं, वे भी इस योजना का फायदा उठा सकती हैं.

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं. सबसे पहले आवेदन करने वाली छात्रा का लड़की होना जरूरी है. साथ ही जिस कॉलेज में एडमिशन लिया गया है, वह AICTE से मान्यता प्राप्त होना चाहिए. परिवार की सालाना आय 8 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस स्कॉलरशिप का फायदा ले सकती हैं. छात्रा ने डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के पहले साल में एडमिशन लिया हो. वहीं लेटरल एंट्री वाली छात्राएं दूसरे साल से आवेदन कर सकती हैं.

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को काफी आसान बनाया है ताकि छात्राओं को किसी दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़ें. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाता है. इसके लिए छात्राओं को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद “AICTE Pragati Scholarship Scheme” का चयन करके आवेदन फॉर्म भरना होता है. फॉर्म के साथ 10वीं-12वीं की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, फीस रसीद और दूसरे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं. आवेदन जमा होने के बाद कॉलेज की तरफ से दस्तावेजों की जांच की जाती है.

See also  Indian Army Agniveer Salary 2026: Check Monthly In-Hand Amount, Seva Nidhi Package, Other Perks

यह भी पढ़ें- दिल्ली के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, JAC दिल्ली 2026 रजिस्ट्रेशन ओपन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required