IIM मुंबई में नौकरी का बड़ा मौका, 45 हजार तक सैलरी के साथ निकली मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती


देश के टॉप संस्थानों में शामिल भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी IIM मुंबई ने युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका दिया है. संस्थान ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 10 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी के साथ कई अतिरिक्त भत्तों का लाभ भी मिलेगा. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के बीच इस भर्ती को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. IIM जैसे बड़े संस्थान में काम करने का मौका कई उम्मीदवारों के लिए करियर का बड़ा अवसर माना जा रहा है.

IIM मुंबई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती अलग-अलग विभागों में की जाएगी. इनमें एनालिटिक्स एंड डिसीजन साइंस, ऑपरेशन एंड सप्लाई चेन, सस्टेनेबल मैनेजमेंट और ओबीएचआर मैनेजमेंट में एक-एक पद शामिल हैं. वहीं मार्केटिंग विभाग में दो पद और प्रशासनिक विभाग में चार पदों पर भर्ती की जाएगी. संस्थान ने ऐसे उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं जो ऊर्जावान, सक्रिय और प्रोफेशनल तरीके से काम करने की क्षमता रखते हों.

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड होना जरूरी है. उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री, बीटेक या उसके बराबर कोई प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए. जिन उम्मीदवारों के पास पहले से कार्य अनुभव है, उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा पीएचडी कर रहे या आगे डॉक्टरेट करने की योजना रखने वाले उम्मीदवारों को भी फायदा मिल सकता है.

See also  UPSC CSE Prelims analysis 2026: How was the paper? Check answer key, result date

आयु सीमा में राहत

भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है. हालांकि जिन उम्मीदवारों के पास पीएचडी की योग्यता है या संबंधित क्षेत्र में अनुभव है, उनके लिए उम्र सीमा बढ़ाकर 35 वर्ष तक की जा सकती है. इस फैसले से अनुभवी उम्मीदवारों को भी आवेदन का मौका मिल गया है.

सैलरी भी शानदार

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसकी आकर्षक सैलरी मानी जा रही है. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35 हजार से 45 हजार तक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा 8 हजार आवास भत्ता, 2 हजार यात्रा भत्ता और 500 मोबाइल खर्च प्रतिपूर्ति भी दी जाएगी.

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. इसके बाद दस्तावेजों की जांच होगी और मेरिट सूची के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा. संस्थान का कहना है कि केवल योग्य और बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को ही मौका मिलेगा.

आवेदन प्रोसेस?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मई से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को शाम 5 बजे से पहले IIM मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. विशेषज्ञों का कहना है कि उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण परेशानी हो सकती है.

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  UP Police Constable recruitment 2018: Online application process begins today for 49,568 vacancies | Jobs News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required