CSIR UGC-NET 2026 के लिए आवेदन शुरू, रिसर्च और प्रोफेसर बनने का सपना अब होगा पूरा


देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. अगर आप रिसर्च करना चाहते हैं, कॉलेज में प्रोफेसर बनने का सपना देखते हैं या पीएचडी में दाखिला लेना चाहते हैं, तो अब आपके लिए मौका आ चुका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने Joint CSIR UGC-NET June 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इस परीक्षा का इंतजार हर साल विज्ञान विषयों से पढ़ाई करने वाले हजारों छात्र करते हैं. यही परीक्षा तय करती है कि कौन छात्र रिसर्च के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी JRF पाएगा, कौन असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के योग्य होगा और किसे देश के बड़े विश्वविद्यालयों में पीएचडी में दाखिला मिलेगा. NTA की ओर से जारी नोटिस के बाद छात्रों में उत्साह बढ़ गया है. कई छात्र अभी से तैयारी में जुट गए हैं ताकि इस परीक्षा के जरिए अपने करियर को नई दिशा दे सकें.

जुलाई में होगी परीक्षा

NTA ने जानकारी दी है कि यह परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी. दोनों दिन परीक्षा दो-दो शिफ्ट में कराई जाएगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन पूरा कर लें ताकि आखिरी समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की परेशानी से बचा जा सके.

आवेदन प्रक्रिया शुरू

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 19 जून 2026 रात 11:50 बजे तक तय की गई है. वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 20 जून 2026 रखी गई है.

See also  UP TGT admit card 2026 released at upessc.up.gov.in: Direct link to download hall ticket here

अगर आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. NTA ने छात्रों को सुधार का मौका भी दिया है. आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 22 जून से 23 जून 2026 तक खुली रहेगी.

किन छात्रों के लिए अहम है यह परीक्षा?

जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) पा सकते हैं
कॉलेज और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के योग्य हो सकते हैं
पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, कॉन्स्टेबल ऑपरेटर परीक्षा की तारीख बदली, जानें कब होगा एग्जाम

आवेदन कैसे करें?

  1. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा.
  2. होमपेज पर दिए गए “Joint CSIR UGC-NET June 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें और ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें.
  3. इसके बाद अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें.
  4. फोटो और सिग्नेचर तय फॉर्मेट में अपलोड करना होगा.
  5. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए जमा किया जा सकता है.
  6. सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें: पद्म श्री पुरस्कार क्या है?आखिर किसे और क्यों दिया जाता है देश का यह बड़ा सम्मान, जानिए पूरी जानकारी

See also  NEET UG 2026 Exam: Was the paper easy or tough? Students react to difficulty level- watch

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI





Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required