Commonwealth Games 2030: Yogasan to be Included
- Hindi News
- Career
- Commonwealth Games 2030: Yogasan To Be Included | Randhir Singh Dies
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
1. भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू
- 26 मई को भारत में देश का पहला ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) शुरू किया।
- इस बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की कुल कैपिसिटी 3.37 गीगावाट/घंटे है।
- ये रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने गुजरात में कच्छ सीमा पर खवड़ा में शुरू की है।
- BESS सिस्टम के बाद बैटरियों में सौर या पवन ऊर्जा से बनी बिजली को स्टोर की जरूरत पड़ने पर किसी भी शहर को सप्लाई दी जा सकती है।
- ये BESS सिस्टम 10 महीने में शुरू किया गया है। इस सिस्टम से पूरे एक शहर जैसे गोवा, इंदौर,चंडीगढ़ में बिजली दी जा सकती है।
- BESS सिस्टम स्टोरेज 1.2 करोड़ एलईडी बल्ब 10 घंटे तक लगातार जलाकर रख सकता है।
- भारत इतने बड़े रिन्यूएबल एनर्जी स्टोरेज में चीन के बाद दुनिया का दूसरा देश होगा।
- चीन ने इनर मंगोलिया और शिनजियांग प्रांतों में दुनिया के सबसे बड़े बैटरी प्रोजेक्ट्स लगाए हैं।
- चीन के छगन हाडा प्रोजेक्ट की क्षमता 4 हजार मेगा वॉट घंटा है। ये बैटरियां माइनस 35 डिग्री सेल्सियस में भी बिना रुके काम करती हैं।
बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS);
- BESS ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें बिजली को रिचार्जेबल बैटरियों में स्टोरेज किया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।
- यूटिलिटी लेवल की BESS परियोजनाओं में मुख्य रूप से लिथियम-आयन बैटरियों, पावर कन्वर्जन सिस्टम और ऊर्जा प्रबंधन तकनीकों का उपयोग किया जाता है।

चीन को छोड़कर पूरी दुनिया में एक ही जगह पर बना ये सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट है।
2. सरकार कोल इंडिया में अपनी 2% हिस्सेदारी बेचेगी
- 27 मई को केंद्र सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोल इंडिया में अपनी 2% तक हिस्सेदारी बेचेगी।
- OFS के जरिए ये हिस्सेदारी 412 रुपए प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेची जाएगी।
- कोल इंडिया 2% हिस्सेदारी यानी लगभग 12.32 करोड़ शेयर 412 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचने से लगभग 5,000 करोड़ रुपए सरकार को मिलेंगे।
- OFS में ‘ग्रीन शू’ ऑप्शन भी रखा गया है, पहले सरकार 1% शेयर बेचेगी, फिर और 1% शेयर की बिक्री की जाएगी।
- कोल इंडिया में इंवेस्टर्स 27 मई से बोली लगाना शुरू कर चुके हैं, नॉन रिटेल इंवेस्टर्स के लिए ये 29 मई को खुलेगी।
- सरकार का ऑफर फॉर सेल के जरिए कोल इंडिया के शेयर बेचने का उद्देश्य शेयर से आने वाले फंड से विनिवेश के लक्ष्य पूरे करना है।
- सरकार हर साल अपने बजट में विनिवेश के जरिए कमाई का एक लक्ष्य तय करती है।
- भारत सरकार के पास कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में 63.13% हिस्सेदारी है।
कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Lt.)
- भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के पूर्ण स्वामित्व वाली एक प्रमुख ‘महारत्न’ क्षेत्र कंपनी है, जिसका हेडक्वाटर कोलकाता, पश्चिम बंगाल है।
- ये दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वामित्व वाली कोयला उत्पादक कंपनी है और भारत के कुल कोयला उत्पादन में इसका लगभग 82% योगदान है।
निधन
3. शूटर रणधीर सिंह का निधन
- 27 मई को भारत को एशियाई खेलों में शूटिंग में पहला गोल्ड दिलाने वाले रणधीर सिंह का निधन हो गया। वे 79 साल के थे।
- रणधीर 1968 से 1984 तक पांच बार के ओलंपियन रहे।
- 1978 में रणधीर ने एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था।
- 1979 में रणधीर को शूटिंग में एक्सिलेंस के लिए अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था।
- रणधीर 1987 से 2012 तक भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के जनरल सेक्रेटरी रहे।
- रणधीर 1991 से 2015 तक ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष रहे।
- 2004 में रणधीर को उनकी सेवाओं के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
- रणधीर 2024 में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के प्रेसिडेंट बनने वाले पहले भारतीय बने।

रणधीर 2001 से 2014 तक इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी के मेंबर रहे।
4. एक्टर रमाकांत दायमा का निधन
- 26 मई को टीवी और फिल्म एक्टर रमाकांत दायमा का निधन हो गया। वे 69 साल के थे।
- रमाकांत ने साल 2006 में संजय दत्त स्टारर फिल्म तथास्तु से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
- बतौर एक्टर रमाकांत दायमा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता प्रतीक गांधी स्टारर वेब सीरीज स्कैम 1992 से मिली थी।
- फिल्मों और टीवी में रहा लंबा सफर रमाकांत दायमा ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए।
- इसके अलावा वे अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’, सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘ब्रदर्स’ में भी नजर आए थे।

रमाकांत दायमा ने शाहरुख खान अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में काम किया था।
स्पोर्ट्स
5. कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में ‘योगासन’ को शामिल किया जाएगा
- 27 मई को केंद्रीय खेल मंत्रालय के मुताबिक कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में ‘योगासन’ को शामिल किया जाएगा।
- केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने वर्ल्ड योगासन चैम्पियनशिप 2026 के शुभारंभ के दौरान अहमदाबाद में योगासन को शामिल करने की बात कही है।
- ये चैंपियनशिप कई सारी कैटेगरी में खेली जाएंगी, जिसमें ट्रेडिशनल योग, आर्टिस्टिक (कलात्मक) योग, परफॉर्मेंस योगा और टीम कॉम्पिटिशन शामिल हैं।
- इसके साथ ही भारत कुछ और स्वदेशी खेलों कबडडी, खो खो, मलखंब को भी कॉमनवेल्थ में शामिल करने पर भी विचार कर रहा है।
- इसके साथ ही पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप 4 से 8 जून तक अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी, जिसमें 75 से ज्यादा देशों और 500 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे।
- जिसमें एथलीट इंटरनेशनल लेवल पर नियमों के साथ जूनियर, युवा और स्पेशल कैटेगरी में हिस्सा लेंगे।

भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा।
6. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में दो भारतीयों ने गोल्ड जीते
- 26 मई को वियतनाम में चल रही एशियाई अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में दो फ्रीस्टाइल रेसलर कुमार, मोहित और चंद्रमोहन ने गोल्ड मेडल जीते।
- भारत ने कई सारी अलग-अलग कैटेगरी में मेडल जीतकर फ्रीस्टाइल में अब तक 6 मेडल जीत लिए हैं।
- कुमार मोहित ने 65 किलोग्राम कैटेगरी में और चंद्रमोहन ने 79 किलोग्राम कैटेगरी में में गोल्ड जीते।
- मोहित ने किर्गिस्तान के ओस्कोनबाई ए. अब्दिसमातोव को 12-4 से हराया अयर चंद्रमोहन ने कजाकिस्तान के येरखान अबिल को हराया।
- अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 वियतनाम के दा नांग (Da Nang) शहर में 23 मई 2026 से शुरू हुई है और 31 मई 2026 तक चलेगी।

सोमवार को दीपक ने 61 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता था।
मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)
7. भारत की पहली ‘हाइड्रोजन फ्यूल सेल’ ट्रेन का सफल ट्रायल किया
- 27 मई को रेलवे बोर्ड ने भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल DEMU ट्रेन को मंजूरी दी।
- हाइड्रोजन फ्यूल सेल DEMU ट्रेन जींद-सोनीपत रूट (हरियाणा) पर चलाई जाएगी।
- इसे पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है
- रेल मंत्रालय ने सुरक्षा शर्तों के साथ इस परियोजना को क्लीयरेंस दिया था।
- हाइड्रोजन ट्रेनें पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होती हैं क्योंकि ये केवल जल वाष्प छोड़ती हैं।
- ये परियोजना ‘नेट जीरो’ कार्बन उत्सर्जन के भारत के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगी।
- इस टेक्नोलॉजी से डीजल की खपत कम होगी और विदेशी मुद्रा की बचत होगी।
- भारत इस तकनीक को अपनाने वाले दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है।
- ट्रेन की सफल टेस्टिंग की और जल्द ही इसका कमर्शियल यूज शुरू होगा।
- हाइड्रोजन फ्यूल सेल का उद्देश्य जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना है।
- भारत 2030 तक रेलवे को जीरो कार्बन बनाने का लक्ष्य है। इसकी अधिकतम स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।
- भारत में हाइड्रोजन ट्रेन के कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने के बाद भारत दुनिया के चुनिंदा देशों जर्मनी, स्वीडन, जापान और चीन जैसे देशों में शामिल हो जाएगा।

उत्तर रेलवे ने हाइड्रोजन सेल फ्यूल बेस्ड DPRS 1200 KW DEMU की टेस्टिंग भी की थी।
आज का इतिहास
- 1414 में खिज्र खान ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया और सैयद वंश के शासन की नींव रखी।
- 1908 में जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।
- 1989 में मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनीं।
————-
ये खबर पढ़ें..
भारत को पछाड़कर ताइवान 5वां सबसे बड़ा शेयर मार्केट बना:नीलम मीणा बंगाल की नई चीफ इलेक्शन ऑफिसर; 27 मई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..
