माइक्रोसॉफ्ट में कैसे मिलती है नौकरी, इसके लिए कौन-से कोर्स करने बेहद जरूरी?


आज के समय में अगर किसी टेक कंपनी में नौकरी पाने का सपना सबसे ज्यादा युवा देखते हैं, तो उसमें माइक्रोसॉफ्ट का नाम सबसे ऊपर आता है. दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट में काम करना लाखों छात्रों और प्रोफेशनल्स का सपना होता है. आकर्षक सैलरी, शानदार वर्क कल्चर और नई तकनीकों पर काम करने का मौका युवाओं को इस कंपनी की ओर खींचता है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी कैसे मिलती है और इसके लिए कौन-से कोर्स करना सबसे ज्यादा जरूरी है?

अगर आप भी माइक्रोसॉफ्ट में करियर बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि कंपनी सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि मजबूत तकनीकी स्किल्स और समस्या सुलझाने की क्षमता को भी काफी महत्व देती है. आइए जानते हैं माइक्रोसॉफ्ट तक पहुंचने का पूरा रास्ता.

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई बन सकती है मजबूत आधार

माइक्रोसॉफ्ट में ज्यादातर तकनीकी पदों के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से जुड़ी पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाती है. B.Tech, B.E., BCA, MCA या कंप्यूटर साइंस में अन्य डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए मौके ज्यादा होते हैं. हालांकि सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं है. कंपनी ऐसे उम्मीदवार चाहती है जिनकी कोडिंग और टेक्नोलॉजी पर मजबूत पकड़ हो.

DSA और कोडिंग पर सबसे ज्यादा फोकस

एक्सपर्ट्स की मानें तो माइक्रोसॉफ्ट के इंटरव्यू में Data Structures and Algorithms (DSA) सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. उम्मीदवार की सोचने और समस्या हल करने की क्षमता को इसी के जरिए परखा जाता है. Array, Graph, Queue जैसे टॉपिक्स पर मजबूत पकड़ जरूरी मानी जाती है. इसके साथ ही C++, Java, Python, JavaScript जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं का ज्ञान भी जरूरी है, क्योंकि ये कंपनी के तकनीकी कामों में बहुत इस्तेमाल होती हैं.

See also  JEE Advanced 2026 admit card releasing today at jeeadv.ac.in — How to download hall ticket for 17 May exam

स्किल्स बढ़ा सकते हैं मौका

आज के समय में क्लाउड कंप्यूटिंग तेजी से बढ़ रहा है और माइक्रोसॉफ्ट का Azure प्लेटफॉर्म इस फील्ड में बड़ा नाम है. अगर उम्मीदवार Azure Cloud से जुड़ा सर्टिफिकेशन या कोर्स करता है, तो उसकी नौकरी पाने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें – NDA ll Recruitment 2026: देशसेवा का सुनहरा मौका, NDA-II भर्ती में करें आवेदन; 394 पोस्ट पर भर्ती शुरू

AI और डेटा साइंस की बढ़ती डिमांड

माइक्रोसॉफ्ट अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर बहुत काम कर रही है. ऐसे में AI, ML और Data Science से जुड़े कोर्स करने वालों की मांग तेजी से बढ़ी है. Python और SQL जैसे टूल्स सीखना इस फील्ड में जरूरी माना जाता है.

तीन तरीकों से होती है माइक्रोसॉफ्ट में भर्ती

माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के मुख्य तौर पर तीन रास्ते हैं. इनमें कैंपस प्लेसमेंट शामिल हैं. IIT, NIT और बड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में माइक्रोसॉफ्ट सीधे कैंपस भर्ती करती है. इंटर्नशिप के जरिए भी आप कंपनी से जुड़ सकते हैं. छात्र Microsoft Internship के जरिए कंपनी से जुड़ सकते हैं और अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी मिल सकता है.  

यह भी पढ़ें – UP Jobs 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! यूपी में टेक्निकल असिस्टेंट के 2759 पदों पर निकली भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  JEE Main BArch and BPlanning: Session 2 final answer key out at jeemain.nta.nic.in; result soon | Education News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required