IIT बॉम्बे का प्लेसमेंट रेट रह गया केवल इतना, फिर भी संस्थान ने कर दिखाया कमाल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल विभागों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

देश के टॉप एजुकेशनल संस्थानों में से एक  IIT बॉम्बे से इस बार प्लेसमेंट की हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. एक तरफ जहां प्लेसमेंट रेट थोड़ा गिरकर करीब 70 प्रतिशत पर आ गया, वहीं दूसरी ओर छात्रों को मिलने वाली सैलरी में अच्छा इजाफा देखने को मिला. औसत सालाना पैकेज बढ़कर 26.45 लाख रुपये पहुंच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत से अधिक है. यानी नौकरी पाने वालों की संख्या थोड़ी कम हुई, लेकिन जिन्हें नौकरी मिली, उन्हें बेहतर वेतन मिला.

सेशन 2024-25 के प्लेसमेंट आंकड़े बताते हैं कि दुनिया भर में भर्ती को लेकर चल रही अनिश्चितता के बाद IIT बॉम्बे के छात्रों की मांग कम नहीं हुई है. कई बड़ी कंपनियों ने कैंपस में आकर छात्रों को ऑफर दिए. इस दौरान 417 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें इंजीनियरिंग, आईटी, कंसल्टिंग, फाइनेंस, रिसर्च और नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां शामिल रहीं.

कुल 2,469 छात्रों ने प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 2,040 छात्रों ने दोनों चरणों में सक्रिय रूप से भाग लिया. अंत में 1,422 छात्रों ने नौकरी के ऑफर स्वीकार किए. इसके अलावा 260 छात्रों ने पहले से मिले प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी स्वीकार किए.

इस ओर भी गए छात्र

रिपोर्ट्स के मुताबिक हर रजिस्टर छात्र प्लेसमेंट में शामिल नहीं हुआ. कई छात्रों ने अपना रास्ता अलग चुना. कुछ ने स्टार्टअप शुरू करने का फैसला लिया, तो कुछ ने उच्च शिक्षा या रिसर्च की राह पकड़ी. खासतौर पर पीएचडी करने वाले छात्र अक्सर पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च या रिसर्च फेलोशिप की ओर बढ़ते हैं, इसलिए उनकी प्लेसमेंट संख्या कम दिखती है.

See also  Students, Jobs, Startups: How PM Modi Wooed Young India On 80th Independence Day | India News

इतने दिए ऑफर

सेक्टर के हिसाब से देखें तो इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कंपनियों ने सबसे ज्यादा 429 ऑफर दिए. इसके बाद आईटी और सॉफ्टवेयर कोडिंग कंपनियों ने 393 ऑफर दिए. कंसल्टिंग क्षेत्र से 126, डेटा एनालिटिक्स से 114 और फाइनेंस सेक्टर से 112 ऑफर मिले.

इस बार अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की दिलचस्पी भी देखने को मिली. जापान, ताइवान, यूरोप, मिडिल ईस्ट, साउथ ईस्ट एशिया और अमेरिका की कंपनियों से 65 छात्रों ने ऑफर स्वीकार किए. वहीं भारत में काम कर रही मल्टीनेशनल कंपनियों ने 840 और भारतीय कंपनियों ने 517 छात्रों को नौकरी दी.

यह भी पढ़ें – NALCO में 268 पदों पर निकली वैकेंसी, ITI और डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए मौका

कोर्स के हिसाब से बीटेक छात्रों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. प्लेसमेंट में शामिल 829 बीटेक छात्रों में से 678 को नौकरी मिली. ड्यूल डिग्री करने वाले छात्रों का भी अच्छा प्रदर्शन रहा. एमटेक छात्रों का प्लेसमेंट रेट 72 प्रतिशत से अधिक रहा.

ये डिपार्टमेंट्स रहा सबसे आगे

विभागों की बात करें तो कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग सबसे आगे रहा. इस विभाग के 277 छात्रों में से 258 को नौकरी मिली. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 244 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 213 छात्रों को ऑफर मिले. सिविल और केमिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को भी अच्छी संख्या में ऑफर मिले.

पीएचडी छात्रों की स्थिति थोड़ी अलग रही. इस बार 150 पीएचडी छात्र प्लेसमेंट में शामिल हुए, जो पिछले साल से ज्यादा हैं. हालांकि नौकरी पाने वालों की संख्या 32 से घटकर 28 रह गई. लेकिन उनकी औसत सैलरी 18.46 लाख से बढ़कर 19.64 लाख हो गई.

See also  BPSC TRE Notification Protest: Why Are Aspirants Protesting? A Timeline Of Events | Education and Career News

यह भी पढ़ें – UPSSSC Recruitment 2026: यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में भर्ती का मौका, 170 पदों पर आवेदन जल्द शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required