अब कम मिलेगा समर ब्रेक, जून के तीसरे हफ्ते से पढ़ाई शुरू; जानें क्या है वजह?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • शिक्षक संगठनों ने मई-जून में गर्मी से स्वास्थ्य पर चिंता जताई.

देश भर में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है. इसी बीच राजस्थान से स्टूडेंट्स के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. राज्य के लाखों बच्चों के लिए इस बार गर्मी की छुट्टियां पहले जैसी लंबी नहीं होंगी. शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी करते हुए गर्मी की छुट्टियों की अवधि कम कर दी है. अब सरकारी और निजी स्कूलों में 17 मई से 20 जून तक ही अवकाश रहेगा और 21 जून से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी.

पहले छात्रों को करीब 45 दिन की गर्मी की छुट्टियां मिलती थीं, लेकिन अब यह अवधि घटाकर 35 दिन कर दी गई है. शिक्षा विभाग का कहना है कि यह फैसला पढ़ाई को समय पर और बेहतर तरीके से चलाने के लिए लिया गया है, ताकि सत्र की शुरुआत में देरी न हो और जून का समय बेकार न जाए.

अब तक क्या होता था?

पिछले वर्षों में 21 जून को स्कूल सिर्फ एक दिन के लिए खुलते थे, वह भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए. योग कार्यक्रम के बाद स्कूल फिर बंद हो जाते थे और नियमित पढ़ाई 1 जुलाई से शुरू होती थी. इस वजह से जून का आखिरी सप्ताह लगभग खाली ही चला जाता था.

इस बार यह व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है. अब 21 जून को स्कूल खुलेंगे तो उसी दिन से योग दिवस भी मनाया जाएगा और साथ ही नियमित कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी.

See also  CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

एडमिशन की तारीख भी तय
नए कैलेंडर में कक्षा 9 से 12 तक में प्रवेश की अंतिम तारीख 11 जुलाई 2026 तय की गई है. वहीं कक्षा 1 से 8 तक के प्रवेश पूरे साल चलते रहेंगे. इससे स्कूलों को दाखिले की प्रक्रिया समय पर पूरी करने में आसानी होगी.

यह भी पढ़ें – SBI Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक में 821 पदों पर भर्ती शुरू, रिटायर्ड बैंक अधिकारियों के लिए बड़ा मौका; जल्द करें आवेदन

प्रिंसिपल की छुट्टी की शक्ति भी घटी
शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रिंसिपल के अधिकारों में भी बदलाव किया है. पहले प्रिंसिपल अपने स्तर पर दो स्थानीय छुट्टियां घोषित कर सकते थे, लेकिन अब वे सिर्फ एक ही स्थानीय अवकाश घोषित कर पाएंगे.

शिक्षक संगठनों ने जताई चिंता
इस फैसले के बाद शिक्षक संगठनों ने चिंता जताई है. उनका कहना है कि मई और जून में राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है. ऐसे में बच्चों का स्कूल आना उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है. शिक्षक संगठनों ने सरकार से इस फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें – यूपी के स्कूलों में नौकरी की बहार; 11,508 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती की तैयारी, अनुदेशकों की भी होगी नियुक्ति

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  When will KCET result 2026 be out at kea.kar.nic.in? Check download scorecard links

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required