UGC Net 2026 : बंद होने वाली है UGC Net 2026 की रजिस्ट्रेशन विंडो, फटाफट करें अप्लाई


UGC Net 2026 : यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा भारत में यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) के लिए पात्रता निर्धारित करती है. यह परीक्षा राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के तहत आयोजित की जाती है और देश भर के लाखों उम्मीदवार हर साल इसमें शामिल होते हैं. यूजीसी नेट जून 2026 सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी. अब NTA ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 को खत्म हो जाएगी यानी जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने का समय बहुत सीमित है. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि UGC Net 2026 की रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने से पहले फटाफट अप्लाई कैसे करें. 

UGC Net 2026 आवेदन प्रक्रिया और लास्ट डेट 

यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन ही किया जा सकता है और इसके लिए उम्मीदवारों को NTA की सलाह है कि समय पर आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें. ध्यान रहे कि सिर्फ तभी आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी जब फीस का भुगतान सफलतापूर्वक हो. इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन भरने की लास्ट डेट  20 मई 2026 रात 11:50 बजे तक है. 

UGC Net 2026 आवेदन फीस क्या है?

 यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन फीस उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है और इसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना जरूरी है. जिसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1150, जनरल ईडब्ल्यूएस और OBC-NCL वर्ग के उम्मीदवारों को 600, जबकि SC, ST, PWD और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को 325 का फीस जमा करनी होगी, 
 
आवेदन फॉर्म में सुधार कब तक कर सकते हैं?

See also  IIMC PG Diploma, MA Admissions 2026: Important dates, eligibility, how to apply | Education News

अगर किसी उम्मीदवार ने आवेदन फॉर्म में कोई गलती कर दी है, तो उसे सुधारने का मौका भी NTA देती है, आवेदन फॉर्म में सुधार 22 मई 2026 से 24 मई 2026 रात 11:50 बजे तक कर सकते हैं. इस अवधि में उम्मीदवार अपने फॉर्म में नाम, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र या अन्य विवरण सुधार सकते हैं. 

यह भी पढ़ें –CBSE Three Language Policy: क्या अब तीन भाषाओं का देना होगा बोर्ड एग्जाम, CBSE के सर्कुलर ने किया साफ

परीक्षा शहर, एडमिट कार्ड और परीक्षा डेट

यूजीसी नेट जून 2026 के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की घोषणा 10 जून 2026 तक कर दी जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड उम्मीदवार 15 जून 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा 22 जून 2026 से 30 जून 2026 के बीच आयोजित होगी, और परीक्षा केंद्र, तिथि और शिफ्ट का विवरण एडमिट कार्ड में दिया जाएगा. रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और आंसर की बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा से पहले सभी विवरण ध्यान से चेक कर लें. 

यूजीसी नेट जून 2026 के लिए कैसे अप्लाई करें?

1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.

2. होमपेज पर UGC NET जून 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.

3. नया रजिस्ट्रेशन करें या पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार लॉगिन करें.

4. फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स  अपलोड करें और आवेदन फीस जमा करें.

5.फीस के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें. फॉर्म सबमिट करने के बाद भुगतान और कंफर्मेशन पेज की कॉपी अपने पास रखना बेहद जरूरी है. 

See also  Who Is IIT Madras Prof Thalappil Pradeep? Third Indian Scientist To Receive This Global Engineering Honour | Education and Career News

यह भी पढ़ें – कॉपी चेकिंग विवाद के बीच CBSE का बड़ा फैसला, आंसरशीट देखने की फीस 700 से घटाकर 100 रुपये की

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required