Bihar Police Bharti 2026: बिहार पुलिस में नौकरी का शानदार मौका! सिपाही से दारोगा तक 48 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती

Bihar Police Bharti 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य की बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर नई भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है। गृह विभाग ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और बढ़ती आबादी की जरूरतों को देखते हुए कुल 48,447 नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद लाखों युवाओं को पुलिस विभाग में नौकरी पाने का बड़ा मौका मिलेगा।

इस मेगा भर्ती अभियान में सबसे ज्यादा चर्चा पुलिस अवर निरीक्षक यानी SI पदों को लेकर हो रही है। सरकार ने SI भर्ती के लिए नया 50-50 फॉर्मूला लागू किया है। इसके तहत कुल 20,937 दारोगा पदों में से 10,468 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जबकि 10,469 पद विभाग में पहले से कार्यरत ASI कर्मियों को प्रमोशन देकर भरे जाएंगे।

सिपाही से इंस्पेक्टर तक होंगे नए पद

गृह विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक 27,510 पद सिपाही और समकक्ष श्रेणी के होंगे। इनमें 22,010 सामान्य सिपाही पद और 5,500 चालक सिपाही पद शामिल हैं। इसके अलावा डायल-112 परियोजना के दूसरे चरण के लिए भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ERSS यानी इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम के तहत 19,288 अतिरिक्त पदों को मंजूरी मिली है। इनमें 9,992 सिपाही, 2,943 हवलदार, 2,353 चालक सिपाही, 694 चालक हवलदार, 1,218 ASI, 1,829 SI और 259 इंस्पेक्टर पद शामिल हैं।

See also  ICAI CA Foundation Result May 2026: When and Where to Check and download CA Foundation May Exam Result at caresults.icai.org

राज्य सरकार डायल-112 सेवा को और आधुनिक और प्रभावी बनाने पर जोर दे रही है। नए पदों के सृजन के बाद इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम की क्षमता बढ़ेगी और लोगों को तेज पुलिस सहायता मिल सकेगी। सरकार का दावा है कि इससे राज्य में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी।

जल्द जारी हो सकता है भर्ती विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक गृह विभाग और भर्ती बोर्ड जल्द ही विस्तृत भर्ती विज्ञापन और परीक्षा कैलेंडर जारी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया में लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे। लंबे समय से नई पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है।

पटना में ASP नगर व्यवस्था का नया पद

राजधानी पटना में शहरी पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने ASP नगर व्यवस्था का नया पद भी सृजित किया है। इसके अंतर्गत दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ जैसे इलाकों की निगरानी और प्रशासनिक समन्वय की जिम्मेदारी होगी। सरकार का कहना है कि इस ऐतिहासिक भर्ती अभियान से युवाओं को रोजगार मिलेगा और बिहार पुलिस पहले से अधिक आधुनिक, मजबूत और हाईटेक बन सकेगी।



Source link

See also  Kerala Board Plus One Result Date 2026: DHSE likely to announce Class 11 results on June 10

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required