राजस्थान में 3500+ टीचिंग एसोसिएट पदों पर भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई 


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹600, आरक्षित वर्ग के लिए ₹400 है,

अगर आप शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं, तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की यह भर्ती आपके लिए शानदार अवसर हो सकती है. बोर्ड की ओर से टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर भर्ती निकाली गई है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी तय तारीख तक आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन
टीचिंग एसोसिएट पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थी का NET, SLET या SET परीक्षा पास होना भी अनिवार्य रखा गया है. उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी होनी चाहिए.

उम्र सीमा में मिलेगी छूट
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है.आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी.वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा
सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है. वहीं राजस्थान के ओबीसी एनसीएल, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

See also  Indian Navy recruitment 2018: Apply for 22 posts at joinindiannavy.gov.in | Jobs News

ये भी पढ़ें-IIT and NIT Fees Structure: आईआईटी और एनआईटी की फीस में कितना होता है अंतर, जानिए किसमें मिलेगा अच्छा प्लेसमेंट?

कितना मिलेगा वेतन
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा,जबकि शुरुआती स्तर पर अभ्यर्थियों को लगभग 45,000 रुपये से 55,000 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी मिल सकती है. इसके साथ ही महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा.हालांकि पद और नियुक्ति स्थान के अनुसार वेतन में थोड़ा बदलाव संभव है.

ऐसे पूरा करें आवेदन
उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा SSO Rajasthan Portal⁠ के जरिए भी फॉर्म भरा जा सकता है. आवेदन से पहले अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें.इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर फॉर्म को जमा कर दें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें-CTET Result 2026: CBSE ने फरवरी परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, DigiLocker से E-Certificate डाउनलोड शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required