Railway Recruitment 2026: रेलवे में 1600 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू होगा चयन, जानें आवेदन का तरीका

SECR Railway Bharti 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 2026-27 सत्र के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के 1644 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को न लिखित परीक्षा देनी होगी और न ही इंटरव्यू का सामना करना पड़ेगा। चयन सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

यह भर्ती रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप रायपुर के विभिन्न ट्रेडों के लिए निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेडों में वैकेंसी निकाली है, इसमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, COPA, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एवं AC मैकेनिक और स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी) के पद शामिल हैं। इसमें से रायपुर डिवीजन में कुल 1363 पद और वैगन रिपेयर शॉप रायपुर में 281 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 10वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है।

अगर आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गई है। इसमें आयु की गणना 5 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं इन पदों के लिए आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी।

See also  After re-evaluation of English and Business Studies papers, CBSE Class 12 student Avni Kejriwal scores 500/500 marks | Education News

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार होगी। चयनित उम्मीदवारों को बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

उम्मीदवार Apprenticeship India Portal या SECR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए- 



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required