UP Cabinet Expansion 2026: योगी सरकार की नई कैबिनेट में सबसे पढ़ा-लिखा मंत्री कौन, जानें उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?


UP cabinet expansion 2026: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में नए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई नए चेहरों को सरकार में जगह मिली है. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस विस्तार को राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल और बुंदेलखंड सहित कई क्षेत्रों के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है. खास बात यह है कि नए मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी काफी अलग-अलग है. कोई 12वीं पास है तो किसी ने एलएलबी और पीएचडी तक की पढ़ाई की है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि योगी सरकार की नई कैबिनेट में सबसे पढ़ा लिखा मंत्री कौन है और किसके पास कौन-कौन सी डिग्री है. 

सुरेंद्र दिलेर बने सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे मंत्री 

योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में अलीगढ़ की खैर सीट से विधायक सुरेंद्र दिलेर सबसे ज्यादा पढ़े लिखे नेताओं में शामिल है. उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की है. हाल ही में उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे सुरेंद्र दिलेर को भाजपा का युवा दलित चेहरा माना जा रहा है. सुरेंद्र दिलेर राजनीतिक परिवार से आते हैं, उनके बाबा किशनलाल दिलेर चार बार सांसद और पांच बार विधायक रहे थे. वहीं उनके पिता राजवीर दिलेर भी सांसद और विधायक रह चुके हैं अब दिलेर परिवार की तीसरी पीढ़ी के तौर पर सुरेंद्र दिलेर को योगी सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है.

भूपेंद्र सिंह चौधरी 12वीं पास से प्रदेश अध्यक्ष तक 

See also  CBSE says re-evaluation portal working smoothly after students report technical glitches amid row

योगी कैबिनेट में शामिल हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा के बड़े संगठनात्मक चेहरों में गिने जाते हैं. 30 जून 1966 को जन्मे भूपेंद्र सिंह 12वीं पास है, उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान सक्रिय राजनीति में कदम रखा. भाजपा संगठन में जिला मंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का लंबा सफर तय करने के बाद उन्हें अब सरकार में अहम जिम्मेदारी मिली है. इससे पहले भी वह पंचायती राज मंत्री और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. 

कैलाश सिंह राजपूत ने की एलएलबी की पढ़ाई 

कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट से विधायक कैलाश सिंह राजपूत को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है, उन्होंने एलएलबी तक की पढ़ाई की है. कैलाश राजपूत भाजपा और बसपा दोनों दलों से चुनाव जीत चुके हैं और क्षेत्र में मजबूत राजनीतिक पकड़ रखते हैं. लंबे समय से सक्रिय राजनीति में रहने के कारण उन्हें संगठन और चुनावी राजनीति का अनुभवी चेहरा माना जाता है. 

हंसराज विश्वकर्मा काशी विद्यापीठ से ग्रेजुएट 

वाराणसी से विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा को भी योगी सरकार में शामिल किया गया है. उन्होंने काशी विद्यापीठ से ग्रेजुएशन किया है. हंसराज विश्वकर्मा लंबे समय तक संगठन में सक्रिय रहे हैं और राम मंदिर आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं. हाल ही में उन्हें विधान परिषद के लिए मनोनीत किया गया है. 

ये भी पढ़ें-देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को कितनी मिलती थी सैलरी, तब से अब तक कितना हुआ इजाफा?

कृष्णा पासवान 12वीं पास 

फतेहपुर की खागा सीट से विधायक कृष्णा पासवान को महिला और दलित चेहरे के तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. कृष्णा पासवान 12वीं पास है और चार बार विधायक चुनी जा चुकी है. दलित समाज में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. भाजपा ने उन्हें सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में जगह दी है. 

See also  TS Inter Supplementary Result 2026 at results.cgg.gov.in DECLARED; how to download Manabadi IPASE marks memo

मनोज पांडेय भी ग्रेजुएट 

रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय भी नए मंत्रिमंडल का हिस्सा है. उन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. मनोज पांडे पहले समाजवादी पार्टी में कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचेतक की भूमिका भी निभा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें-MP Guest Faculty Vacancy 2026: एमपी में शिक्षकों के लिए निकली बड़ी भर्ती, 11 मई तक करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required