Bihar Police SAP Bharti: बिहार पुलिस में 15,821 सैप जवानों की बंपर बहाली, बिना शारीरिक परीक्षा होगी सीधी भर्ती, जानें पूरा शेड्यूल

Bihar Police SAP Recruitment 2026: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के रिटायर्ड जवानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने विशेष सहायक पुलिस (SAP) के 15,821 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार की बहाली कई मायनों में खास मानी जा रही है, क्योंकि पहली बार CRPF, BSF, ITBP समेत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सेवानिवृत्त जवानों को भी आवेदन का मौका दिया गया है।

राज्य सरकार के इस फैसले को बिहार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पूर्व जवानों को दोबारा रोजगार देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात किया जाएगा।

1 जून से शुरू होगी भर्ती रैली

बिहार पुलिस मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया के लिए दानापुर कैंट स्थित सेना रोजगार कल्याण संगठन (AREO) को नोडल एजेंसी बनाया है। भर्ती रैलियां 1 जून से शुरू होकर 7 जून तक आयोजित की जाएंगी। सभी रैलियां सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगी।

भर्ती रैली का पूरा शेड्यूल

  • 1 जून- पूर्णिया, भागलपुर और दरभंगा प्रमंडल के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली आयोजित होगी। इसमें पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, नवगछिया, बांका, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले शामिल रहेंगे।
  • 2 जून- कोसी, मुंगेर और सारण प्रमंडल के उम्मीदवार शामिल होंगे। इसमें सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, सारण, सीवान और गोपालगंज जिले शामिल हैं।
  • 3 जून- तिरहुत प्रमंडल के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती होगी। इसमें मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, बगहा, सीतामढ़ी, वैशाली और शिवहर जिले शामिल हैं।
  • 4 जून- मगध प्रमंडल के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद और नवादा जिले के उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे।
  • 6 जून- पटना और नालंदा जिले के उम्मीदवारों के लिए भर्ती होगी।
  • 7 जून- भोजपुर, भभुआ, रोहतास और बक्सर जिले के अभ्यर्थियों की रैली आयोजित की जाएगी। 
See also  MPSC scraps ‘opting out’, ‘consent’ options in recruitment process

पहली बार CAPF जवानों को भी मौका

अब तक SAP में सिर्फ भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों की भर्ती होती थी, लेकिन इस बार सरकार ने केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के रिटायर्ड जवानों को भी शामिल करने का फैसला लिया है। इससे बड़ी संख्या में अनुभवी जवानों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
भर्ती में उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें बम निरोधक दस्ते, आपदा प्रबंधन, ड्राइविंग, तैराकी, डाइविंग और मोटरबोट संचालन का अनुभव है।

बिना दौड़ के होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा नहीं ली जाएगी। हालांकि मेडिकल जांच अनिवार्य होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चयनित जवान ड्यूटी के लिए पूरी तरह फिट हैं।
इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर अपने मूल दस्तावेजों के साथ दानापुर कैंट स्थित AREO कार्यालय पहुंचना होगा। उम्मीदवार का बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है और इसके लिए अंचलाधिकारी द्वारा जारी आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार 15,821 पदों में 148 पद JCO, 15,135 पद SAP जवान और 538 पद रसोइया के लिए निर्धारित किए गए हैं।

JCO को 35 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। SAP जवानों को 30 हजार रुपये और रसोइयों को 25 हजार रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा वर्दी, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी बिहार पुलिस के जवानों के समान दी जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को पहले एक साल के अनुबंध पर रखा जाएगा, जिसे जरूरत के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

See also  Beed student claims 522 marks in NEET-UG, alleges NTA awarded only 95; moves Bombay HC | Education News

आरक्षण के अनुसार पदों का बंटवारा

भर्ती में राज्य सरकार के आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा। अनारक्षित वर्ग के लिए 6417 पद तय किए गए हैं। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 2936, अनुसूचित जाति के लिए 2688, पिछड़ा वर्ग के लिए 1525, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 510, अनुसूचित जनजाति के लिए 163 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1582 पद आरक्षित हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा बड़ा बल

SAP जवान मुख्य रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों और विशेष सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किए जाते हैं। बड़ी संख्या में अनुभवी पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक जवानों की भर्ती से बिहार पुलिस की कार्यक्षमता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसपी, एसटीएफ कार्यालय या दानापुर कैंट स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें:  ‘खुद भी झूठे और उनकी गारंटियां भी झूठी…’, कर्नाटक में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, चुन-चुनकर गिनाई खामियां



Source link

See also  At 17, Indian-American student leads nearly 300 US Navy cadets before school; now she is closer to becoming an officer

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required