CBSE Board Results: लाखों स्टूडेंट्स जल्द खत्म होगा इंतजार, ​​CBSE​ 12वीं ​क्लास का रिजल्ट जल्द; ऐसे करें आसानी से चेक​


सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जल्द ही 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी होने वाला है. नतीजे छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे. साथ ही कई अन्य तरीकों से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है. हर साल रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक आ जाता है, जिससे साइट स्लो हो जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार भी बोर्ड ने तीन अलग-अलग सर्वर की व्यवस्था की है, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो.

इस बोर्ड परीक्षा में 18.59 लाख विद्यार्थियों ने 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच परीक्षा दी थी. अब बोर्ड 11 से 17 मई 2026 के बीच कभी भी परिणाम घोषित कर सकता है. सीबीएसई डिजिलॉकर पर भी छात्रों की डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराता है. रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए ‘Education’ सेक्शन में जाकर सीबीएसई बोर्ड चुनना होगा. रोल नंबर और पासिंग ईयर डालते ही मार्कशीट मिल जाएगी.

इंटरनेट न हो तो SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

अगर रिजल्ट के समय इंटरनेट की समस्या हो जाए, तब भी घबराने की जरूरत नहीं है. सीबीएसई एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध कराता है. मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर एक फॉर्मेट में जानकारी टाइप करनी होती है – “CBSE12 रोल नंबर जन्म तिथि स्कूल नंबर सेंटर नंबर” यह मैसेज 7738299899 पर भेजना होता है. कुछ ही देर में विषयवार अंक एसएमएस के जरिए मिल जाते हैं.

See also  TS SSC Manabadi Results 2026: How To Download Telangana Board Class 10th Marks Memo | Education and Career News

यह भी पढ़ें – कौन थे भारत के पहले डिप्टी प्राइम मिनिस्टर? जानें उस समय कितनी मिलती थी सैलरी

उमंग ऐप से मोबाइल पर देखें रिजल्ट

जो छात्र मोबाइल से रिजल्ट देखना चाहते हैं, उनके लिए भारत सरकार का UMANG ऐप एक अच्छा विकल्प है. इस ऐप में सीबीएसई सर्च कर कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. जरूरी जानकारी भरते ही पूरा स्कोरकार्ड मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा. यह तरीका खासकर उन छात्रों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास कंप्यूटर या लैपटॉप नहीं है.

ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया बहुत आसान है. छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां “Senior School Certificate Examination Results 2026” का लिंक दिखेगा. उस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा. यहां रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी भरनी होगी. सबमिट करते ही स्क्रीन पर प्रोविजनल मार्कशीट दिखाई देगी. छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें – एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए सीडीएस, जानें उन्हें कितनी मिलेगी सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  AIIMS CRE 2026 notification expected soon: Check eligibility, selection process and application details

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required