China Ex-Defense Ministers Death Sentence


  • Hindi News
  • Career
  • China Ex Defense Ministers Death Sentence | Corruption May 9 Current Affairs; DRDO Weapon Launch

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. NCRB ने पशु क्रूरता को अपराध में शामिल किया

8 मई को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने पहली बार अपनी ‘क्राइम इन इंडिया 2024 रिपोर्ट में प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट, 1960 के तहत दर्ज अपराधों को शामिल किया है।

  • पहले पशु क्रूरता के मामलों को ‘विशेष और स्थानीय कानूनों’ की नॉर्मल कैटेगरी में रखा जाता था, लेकिन अब इसे अलग से रिकॉर्ड किया गया है।
  • इस रिकॉर्ड के बाद पशु सुरक्षा को बेहतर करने में मदद मिलेगी। ये डेटा भारत में जानवरों के खिलाफ हिंसा की भयावहता को बताएगा।
  • क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट शामिल करने से पशुओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की पहचान और निगरानी की जा सकेगी।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में पशु क्रूरता से जुड़े कुल 9,039 मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में 10,312 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 10,257 पुरुष शामिल थे।
  • इनकी कुल कीमत करीब 48.8 करोड़ रुपये आंकी गई। इनमें 44.9 प्रतिशत मामलों में चोरी हुए जानवर बरामद कर लिए गए। यह संपत्ति से जुड़े अपराधों के राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।
  • पुलिस ने 96.7% मामलों में चार्जशीट दाखिल की, जिससे जांच स्तर पर सक्रियता दिखाई देती है। हालांकि, साल के आखिर तक करीब 2,070 मामले यानी लगभग 22.9% मामलों की जांच लंबित रही।
  • इस रिपोर्ट के बाद पहली बार अन्य क्राइम कैटेगरी के साथ जानवरों पर क्रूरता के मामलों का विश्लेषण हो पाएगा।
  • प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट,1960 में भारत की संसद द्वारा पारित एक केंद्रीय कानून है।
See also  Indian Army recruitment 2018: Engineering graduates wanted, check posts and salary details | Jobs News
प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट,1960 में पशु को मनुष्य के अलावा किसी भी जीवित प्राणी के रूप में परिभाषित किया गया है।

प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट,1960 में पशु को मनुष्य के अलावा किसी भी जीवित प्राणी के रूप में परिभाषित किया गया है।

2. DRDO और इंडियन एयर फोर्स ने TARA का सफल परीक्षण किया

7 मई को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना ने ओडिशा के तट पर टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेशन (TARA) हथियार की पहली सफल टेस्टिंग की।

  • ये टेस्टिंग ओडिशा के तट पर एक जगुआर (Jaguar) फाइटर जेट से की गई।
  • TARA भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली है, जो बिना गाइड सिस्टम वाले हथियारों को गाइड सिस्टम में बदलेगी।
  • इस ग्लाइड हथियार को DRDO के साथ मिलकर रिसर्च सेंटर इमारत, हैदराबाद ने मिलकर डिजाइन और डेवलप किया है।
  • ग्लाइड हथियार एक स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली है। जो सबसे आधुनिक और कम लागत वाला पहला सिस्टम है।
  • TARA दुश्मन के जमीनी ठिकानों पर 120 किमी की दूरी से वार कर सकती है।
  • यह प्रणाली सुखोई-30 (Su-30), जगुआर और तेजस जैसे फाइटर जेट्स के साथ एकीकृत की जा सकती है।
TARA देश का पहला ऐसा ग्लाइड हथियार सिस्टम है जो अत्याधुनिक होने के साथ-साथ बेहद कम लागत वाली प्रणालियों पर काम करता है।

TARA देश का पहला ऐसा ग्लाइड हथियार सिस्टम है जो अत्याधुनिक होने के साथ-साथ बेहद कम लागत वाली प्रणालियों पर काम करता है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. चीन में दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा

7 मई को चीन ने भ्रष्टाचार के मामलों में दो पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू और वेई फेंगहे को मौत की सजा सुनाई है।

  • रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को पहले 2 साल जेल में रखा जाएगा। 2 साल बाद पुनर्विचार कर सजा को आजीवन कारावास में बदला जा सकता है।
  • ली शांगफू को पिछले साल अचानक पद से हटाया गया था, जबकि वेई फेंगहे भी सैन्य भ्रष्टाचार जांच के दायरे में आए थे।
  • दोनों मंत्रियों को 2024 में चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित किया गया था।
  • चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू को पिछले साल अक्टूबर में अचानक पद से हटा दिया गया था।
  • अब पहली बार चीनी अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी जांच चल रही थी।
  • उन पर बड़े पैमाने पर रिश्वत लेने, दूसरों को रिश्वत देने और पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए हैं।
  • चीन के पूर्व रक्षा मंत्री वेई फेंगहे पर रिश्वत लेने और अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगाए गए हैं। चीन की सैन्य अदालत ने उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी माना है।
See also  Army Chief Dheeraj Seth Nepal Visit
चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू (दाएं) 2023 में बीजिंग के ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ में शपथ के समय की तस्वीर।

चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू (दाएं) 2023 में बीजिंग के ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ में शपथ के समय की तस्वीर।

निधन (DEATH)

4. पूर्व मिडफील्डर मोहन सिंह का निधन

7 मई को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के पूर्व मिड फील्डर मोहन सिंह का निधन हो गया।

  • मोहन सिंह ने 1970 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की।
  • सिंह ने प्री-ओलंपिक टूर्नामेंट के दौरान 1972 में रंगून में बर्मा के खिलाफ अपना पहला सीनियर नेशनल मैच खेला था।
  • 1972 के प्री-ओलिंपिक में सिंह ने भारत के लिए तीन कैप अर्जित किए थे।
  • घरेलू स्तर पर, मोहन सिंह ने 1972 में संतोष ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया और टीम के सफल अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, दो गोल करके बंगाल ने खिताब जीता।
  • सिंह ने 1972 और 1975 में कलकत्ता फुटबॉल लीग खेला था।
  • 1972 में सिंह ने IFA शील्ड, डूरंड कप, रोवर्स कप और बोर्डोलोई ट्रॉफी जीती।
  • मोहन सिंह ने 1976 में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब का भी प्रतिनिधित्व किया, और भारतीय क्लब फुटबॉल में एक विशिष्ट करियर जारी रखा।
मोहन सिंह ने 1974 में डूरंड कप जीता था।

मोहन सिंह ने 1974 में डूरंड कप जीता था।

5. क्रिकेटर अमनप्रीत गिल का निधन

6 मई को भारत के अंडर-19 में खेलने वाले प्लेयर अमनप्रीत गिल का निधन हो गया। वे 36 साल के थे।

  • अमनप्रीत ने पंजाब के लिए 6 फर्स्ट कैटेगरी मैचों में 11 विकेट लिए।
  • अमनप्रीत इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन सेशन में पंजाब फ्रेंचाइजी (किंग्स इलेवन पंजाब) का भी हिस्सा रहे थे।
  • गिल ने पंजाब के सीनियर सिलेक्शन बोर्ड के मेम्बर के तौर पर भी काम किया।
  • गिल ने 2007 में विराट कोहली कि कैप्टेनसी में अंडर-19 का हिस्सा रहे।
  • गिल ने 2007 में भारत के लिए पांच यूथ वनडे और एक यूथ टेस्ट खेला था।
  • गिल ने श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर थिसारा परेरा का विकेट लिया था।
See also  IPS Urvashi Sengar Training Halt

आज का इतिहास

  • 1540 में उदयपुर (मेवाड़) के राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ।
  • 1653 में शाहजहां द्वारा बनवाया गया ताजमहल 22 साल के निर्माण के बाद पूरा हुआ।
  • 1947 में विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया।

————————-

ये खबर भी पढ़ें…

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पर तीनों सेनाओं का सम्‍मेलन:CNN न्‍यूज के फाउंडर टेड टर्नर का निधन; 8 मई के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required