10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार मौका, बिना इंटरव्यू मिलेगी FRI में नौकरी, जानें पूरी प्रक्रिया


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आवेदन के लिए 700 से 1500 रुपये शुल्क है.

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून ने ग्रुप सी के कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 91 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें फॉरेस्ट गार्ड, लोअर डिवीजन क्लर्क, तकनीशियन, स्टेनोग्राफर, स्टोर कीपर और मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे कई पद शामिल हैं.

क्या चाहिए योग्यता?

इन पदों के लिए 10वीं पास, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.कुछ पदों के लिए आईटीआई या संबंधित विषय में डिग्री मांगी गई है. फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए शारीरिक मानक भी तय किए गए हैं.पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 165 सेंटीमीटर और महिलाओं की लंबाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए.इसके साथ ही पैदल चलने की परीक्षा भी देनी होगी.

उम्र सीमा

इस भर्ती में उम्र सीमा पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है.न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र  लगभग 27 से 30 वर्ष तय की गई है साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी. इसके बाद वर्णनात्मक परीक्षा ली जाएगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी में निबंध और आवेदन पत्र लिखना होगा. कुछ पदों के लिए कौशल परीक्षा, टाइपिंग परीक्षा, ट्रेड परीक्षा और शारीरिक परीक्षा भी आयोजित की जाएगी. अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के बाद होगा.

See also  Indian Bank SO Recruitment 2026 notification out at indianbank.bank.in; vacancy details, selection process

यह भी पढ़ें- इस तोप के एक गोले ने बना दिया था ‘लेक’! 200 साल में सिर्फ एक बार दागी गई; राजा के नाम पर पड़ा नाम

परीक्षा पैटर्न

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, अंग्रेजी भाषा और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे. अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा का पैटर्न अलग रखा गया है. परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी.

आवेदन शुल्क कितना है

सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 700 रुपये रखा गया है.

ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required