JEE Main 2026 Session 2 Toppers List Released


  • Hindi News
  • Career
  • JEE Main 2026 Session 2 Toppers List Released | Kerala Has 5 Scorers

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 5 मई को JEE मेन्स 2026 पेपर 2 का रिजल्ट जारी किया है। रिजल्ट के साथ ही NTA ने टॉप परफॉर्मर्स की लिस्ट भी जारी की है।

JEE मेन्स सेशन 2 में केरल के 3 और उत्तर प्रदेश के 1 कैंडिडेट ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। BArch पेपर में केरल के मीरा कृष्णा आर.एस. और सूर्यतेजस एस. ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया। BPlanning पेपर में केरल से गौरी शंकर वी. और उत्तर प्रदेश से सार्थक अग्रवाल ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।

BArch और BPlanning के टॉप 10 स्कोरर्स

केरल की मीरा कृष्णा पेपर 2A और 2B दोनों में टॉप

केरल से 2A और 2B में ओवरऑल टॉप 20 में 5 केरल से हैं। दोनों पेपर में केरल से 3-3 टॉपर हैं। केरल की मीरा कृष्णा आर. सेशन 2 के पेपर 2A और 2B , दोनों में टॉप 10 में टॉप 10 में हैं।

BArch में रिजल्ट 50-50, BPlanning में टॉप 10 में सिर्फ एक लड़की

BArch पेपर में 50-50 रहा। टॉप 10 स्कोरर्स में 5 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। तो वहीं BPlanning पेपर में टॉप 10 में सिर्फ एक ही लड़की शामिल है। BArch पेपर में 100 पर्सेंटाइल लाने वाली केरल की मीरा कृष्णा आर. BPlanning पेपर में टॉप 10 में इकलौती लड़की है।

1,00,913 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था

JEE मेन्स 2026 पेपर 2 के लिए 1,00,913 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया था। इनमें से 71,423 एग्जाम के लिए पहुंचे थे।

See also  BRO में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई

7 अप्रैल को पेपर 2 के लिए एग्जाम हुआ था। NTA ने 4 मई को JEE मेन पेपर 2 के लिए फाइनल आंसर की रिलीज की थी। अब 5 मई को रिजल्ट जारी किया है। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट JEE मेन्स की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए-

  • JEE मेन्स की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • रिजल्ट लिंक ‘JEE(Main) 2026 Session 2’ पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर सब्मिट करें।
  • रिजल्ट सेव करें।

आर्किटेक्चर और प्लानिंग के लिए होता है पेपर 2 एग्जाम

JEE Main पेपर 2 (पेपर 2A और 2B) बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर यानी B.Arch और बैचलर ऑफ प्लानिंग यानी B.Plan कोर्सेज में दाखिले के लिए होता है। इससे क्लियर कर कैंडिडेट्स NITs और SPAs जैसी सेंट्रल इंस्टीट्यूशंस में एडमिशन के लिए होता है। जबकि पेपर 1 BE/B.Tech जैसे इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए होता है।

JEE एडवांस एग्जाम 17 मई को

JEE एडवांस के लिए हाल में रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन बढ़ाकर 5 मई तक की गई थी। JEE एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल को शुरू हुए थे। एडमिट कार्ड 11 मई को जारी होंगे। इसके एग्जाम 17 मई को होंगे।

NTA ऑफिशियल रिजल्ट नोटिल लिंक

डायरेक्ट रिजल्ट डाउनलोड लिंक

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

NEET-छात्रा की पैंट काटी, छात्र के पजामे का नाड़ा तोड़ा:एग्‍जाम सेंटर पर कलावे काटे; सोशल मीडिया पर बवाल- बुर्के के साथ एंट्री कैसे

3 मई को हुई NEET UG परीक्षा के एग्‍जाम सेंटर वीडियोज इस साल भी वायरल हैं। अलग-अलग राज्यों में छात्र छात्राओं की सख्‍ती से चेकिंग के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं जो चर्चा का विषय बने हैं। पूरी खबर पढ़ें…

See also  RRB ALP Admit Card 2024: City intimation slips released for Nov 25 exam | Jobs News



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required