HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, यहां करें तुरंत चेक


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, 92.02% छात्र सफल हुए.
  • सायला कश्यप ने 99% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया.
  • परीक्षा में 81,417 छात्र शामिल हुए, 74,637 हुए उत्तीर्ण.
  • नकल रोकने के कड़े इंतजाम के बीच परीक्षा संपन्न हुई.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल सभी स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित किए गए हैं. छात्र रिजल्ट आधिकारिक साइट hpbose.org पर देख सकते हैं.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से 12वीं क्लास के नतीजे जारी हुए इस बार कुल 92.02% स्टूडेंट्स परीक्षा में सफल रहे. पिछले साल की बात करें तो 86,373 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 71,591 छात्र पास हुए थे. इस साल पास प्रतिशत में और सुधार देखने को मिला है, जो छात्रों की बेहतर तैयारी को दिखाता है.

कौन हैं टॉपर्स?

  • पहला स्थान: सायला कश्यप – 99% अंक, न्यूला स्कूल, छतड़ी
  • दूसरा स्थान: संचिता धीमान और कांशी शर्मा – 98.6% अंक
  • तीसरा स्थान: तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर

पास होने के लिए कितने नंबर?

HPBOSE 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं. अगर थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर 33% या उससे ज्यादा अंक आ जाते हैं, तो छात्र उस विषय में पास माना जाता है. इस साल ज्यादातर छात्रों ने इस मानक को अच्छे अंकों से पार किया है.

See also  NTA flags list of paper setters and translators on its radar to CBI | Education News

इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 81,417 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 2,384 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. बोर्ड ने इस बार नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए थे. केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई, ताकि परीक्षा पूरी तरह साफ-सुथरे माहौल में हो सके. आंकड़ों के अनुसार, 81,417 में से 74,637 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. वहीं 3,071 छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है, यानी उन्हें एक या दो विषयों में दोबारा मौका मिलेगा. जबकि 3,352 छात्र इस बार पास नहीं हो सके.

पिछले वर्षों में कब जारी हुआ था रिजल्ट?

  • 2025: 17 मई
  • 2024: 29 अप्रैल
  • 2023: 20 मई
  • 2022: 18 जून
  • 2021: 14 जुलाई

यह भी पढ़ें – CBSE Class 12 Result 2026: क्या 10 से 15 मई के बीच आएगा CBSE 12वीं का रिजल्ट, जान लें ताजा अपडेट

मार्कशीट में क्या-क्या होगा?

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • स्कूल का नाम और कोड
  • विषयों के नाम और कोड
  • थ्योरी के अंक
  • प्रैक्टिकल/इंटरनल के अंक
  • कुल अंक
  • ग्रेड और प्रतिशत/सीजीपीए
  • पास, फेल या कंपार्टमेंट
  • डिवीजन (फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड)

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

  • सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • “Class XII Marksheet” पर क्लिक करें.
  • “H. P. Board Of School Education” चुनें.
  • फिर दोबारा “Class XII Marksheet” पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
  • होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • “HPSOS 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर डालें और “Search” पर क्लिक करें.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें. 
See also  ‘Cruel Summer’ In April: Is It Time For Schools To Reset Summer Vacation Calendar? | India News

यह भी पढ़ें – CUET Exam 2026: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द… DU-JNU जैसे टॉप कॉलेजों में एडमिशन के लिए कितने अंक जरूरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required