Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, इन पदों पर 1200 से ज्यादा वैकेंसी, जानें डिटेल

Sarakri Naukri 2026: मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के तहत अस्पताल सहायक (Hospital Assistant) के 1200 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 
सबसे अच्छी बात यह है कि इस नौकरी के लिए केवल 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं और चयनित उम्मीदवारों को ₹49,000 तक का मासिक वेतन मिल सकता है।

वैकेंसी डिटेल्स 

बोर्ड द्वारा जारी किए गए 1200 पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है ताकि पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सके-

  • अनारक्षित (UR): 324 पद
  • ओबीसी (OBC): 324 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 240 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 192 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 120 पद

कौन कर सकता है आवेदन? 

इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी सरल शैक्षणिक योग्यता है। अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षा पास की है, तो आप इस पद के लिए पात्र हैं।

आयु सीमा 

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC, EWS और महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी गई है, यानी वे 45 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं।

See also  Bihar ITI CAT Result 2026 released on bceceboard.bihar.gov.in; download here

महत्वपूर्ण तिथियां 

इच्छुक उम्मीदवारों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 7 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 मई 2026
  • संशोधन की अंतिम तिथि: 26 मई 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि: 24 जून 2026 (बुधवार से शुरू)

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/दिव्यांग) के लिए यह केवल ₹250 है।

परीक्षा का पैटर्न और समय सारणी

अस्पताल सहायक पद के लिए परीक्षा दो पालियों (Shifts) में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

आवेदन करने के लिए आपको MPESB की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाना होगा। वहां ‘Recruitment’ लिंक पर क्लिक करके पहले अपना नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अपनी शैक्षणिक जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद शुल्क का भुगतान करना होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना न भूलें। यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ एक सुरक्षित और सम्मानजनक सरकारी पद प्राप्त करना चाहते हैं। 

See also  National Engineers’ Day 2026: Why It's Celebrated On Visvesvaraya's Birth Anniversary | Education and Career News

ये भी पढ़ें:  Sarkari Naukri 2026: इस राज्य में 3,540 पदों पर भर्ती की घोषणा; इन 32 ट्रेड्स के लिए मांगे गए आवेदन, जानें एप्लिकेशन प्रोसेस और अन्य डिटेल 



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required