NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव के 200+ पदों पर भर्ती जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एनटीपीसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के 250 पदों पर भर्ती
  • अभ्यर्थी मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक डिग्री धारक हों.
  • अधिकतम आयु 35 वर्ष, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार से चयन.
  • वेतन 55,000 रुपये प्रतिमाह, सामान्य वर्ग हेतु 500 रुपये शुल्क.

देश की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनियों में शामिल NTPC Limited ने युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर दिया है. कंपनी ने अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 250 पदों को भरा जाएगा.योग्य उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 
योग्यता
अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए.

उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना NTPC द्वारा तय की गई तिथि के अनुसार की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जायेगी.

आवेदन शुल्क

NTPC भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क वर्गों के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है.सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा.वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है.

See also  Tata Technologies starts recruitment drive to fill over 100 vacancies | Jobs News

यह भी पढ़ें – बिहार की इस मशहूर यूनिवर्सिटी में नौकरी का मौका, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

वेतन कितना मिलेगा
NTPC में अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव पद पर चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 55,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा.  इसके अलावा कंपनी की नीतियों के अनुसार कुछ अन्य सुविधाएं भी दी जा सकती हैं, जिनमें आवास भत्ता, चिकित्सा सुविधा और अन्य लाभ शामिल हो सकते हैं.

आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1: सबसे पहले NTPC Limited की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर Careers सेक्शन में जाएं.
स्टेप 3: Assistant Executive Recruitment 2026 से जुड़े आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें.
स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें.
स्टेप 6: मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
स्टेप 7: अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
स्टेप 8: सबमिट बटन पर क्लिक करें और प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें – UPSSSC Vacancy: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, यूपी में 700+ पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  UGC New Rule: 4-Year UG Degree Holders Can Pursue 1-Year PG Online

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required