JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?


JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू और कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने 2026 में जूनियर इंजीनियर सिविल पोस्ट के लिए 458 वैकेंसी निकली है. इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 30 नवंबर से शुरू होगा, जो कैंडिडेट इस भर्ती में इंटरेस्टेड वह ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.  वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अप्लाई करने से पहले एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एप्लीकेशन डेट और सिलेक्शन प्रोसेस की डिटेल्स जरूर चेक कर लें. 

दो विभागों में होगी भर्ती  

जम्मू और कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड की इस भर्ती में कुल 458 खाली पदों को दो विभागों में बांटा गया है. इसमें पहला विभाग जल शक्ति विभाग है और दूसरा विभाग लोक निर्माण विभाग (आरएंडबी) भी है. इसमें जल सकती विभाग के लिए 282 पद आरक्षित है, जबकि लोक निर्माण विभाग के लिए 176 पदों पर भर्ती होनी है. इस तरह कुल 458 पदों को भर जाना है.

कौन कर सकता है आवेदन?

यह पोस्ट जम्मू कश्मीर के लिए है. वही इस भर्ती में सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री मांगी गई है . इसके अलावा उम्मीदवारों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र 29 दिसंबर 2026 तक होना चाहिए.  वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जम्मू कश्मीर का निवासी होना जरूरी है. इसमें डोमिसाइल प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तारीख यानी 29 दिसंबर तक मान्य होना चाहिए. 

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ओएमआर फॉर्मेट में होने वाली ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा के जरिए चुना जाएगा. जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. वहीं यह परीक्षा इंग्लिश में होगी.  इसके अलावा हर गलत जवाब के लिए सवाल के लिए दिए गए मार्क्स में से एक चौथाई नंबर कटेगा. वही कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन के साथ जहां भी लागू हो वहां वैलिड कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा. रिक्रूटमेंट इंस्ट्रक्शन में कहा गया है कि बोर्ड बाद में मिसिंग डॉक्यूमेंट जमा करने का दूसरा मौका नहीं देगा. 

See also  Gujarat Police Lok Rakshak Dal exam cancelled following ‘paper leak’ | Jobs News

ये भी पढ़ें-नालंदा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, 2025 बैच के सभी छात्र सस्पेंड

आवेदन फीस और आवेदन की आखिरी तारीख 

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर 2026 से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की लास्ट तारीख 29 दिसंबर 2026 होगी. अभी तक भर्ती से जुड़ी परीक्षा की तारीख जारी नहीं की गई है. वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये फीस जमा करनी होगी, जबकि एससी, एसटी 1, एसटी 2, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करने होंगे. 

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले के के सब के ऑफिशियल वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाएं. 
  • इसके बाद भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन के ऑनलाइन लिंक को खोलें. 
  • अब अपना नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम और बाकी जरूरी डिटेल भरें. 
  • अब अपनी पात्रता के अनुसार डिपार्टमेंट का चुनाव करें. 
  • इसके बाद पोर्टल पर जरूरी मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें.
  • लास्ट में फॉर्म को अच्छी तरह चेक करके सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-कितने भारतीयों को मिल रही 7-0 डिजिट वाली सैलरी, 10 साल में कितना बढ़ा आंकड़ा?

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  RRB Paramedical Staff Recruitment 2026

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required