NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?


NTA की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी अपडेट है. प्रशासनिक कारणों के चलते एनटीए ने दिसंबर 2026 से अप्रैल 2027 के बीच आयोजित होने वाली कई बड़ी परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है. संशोधित शेड्यूल के तहत जेईई मेन, यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट और सीयूईटी पीजी समेत कई परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है. नया संशोधित कैलेंडर एनटीए के ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जारी कर दिया गया है. जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, उन्हें पुराने शेड्यूल के बजाय नई तारीखों के अनुसार ही पढ़ाई काे लेकर अपनी योजना बनाने की सलाह दी गई है. 

किन प्रमुख परीक्षाओं की तारीख बदली?

  • JEE Main 2027 सेशन 1- पहले यह परीक्षा 22 से 24 और 28 से 30 जनवरी 2027 के बीच प्रस्तावित थी. वहीं संशोधित कैलेंडर के अनुसार अब जेईई मेन सेशन 1 का आयोजन 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी 2027 को किया जाएगा. 
  • JEE Main सेशन 2- एनटीए ने दूसरे सेशन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जिसके तहत परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से 7 अप्रैल 2027 के बीच होगा. 
  • यूजीसी नेट -दिसंबर सत्र के लिए यूजीसी नेट की परीक्षा अब 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. पहले यह परीक्षा 14 से 19 दिसंबर को प्रस्तावित थी. 
  • Joint CSIR UGC NET- दिसंबर सेशन के लिए जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा अब 3 दिन यानी 19, 22 और 27 दिसंबर को कराई जाएगी. वहीं पहले यह परीक्षा 20 से 21 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित थी. 
  • CUET PG 2027- पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली सीयूईटी पीजी  परीक्षा मार्च महीने में अलग-अलग तारीखों पर होगी. नए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 22 से 5 मार्च, 8-9 मार्च, 12 मार्च, 15 से 19 मार्च, 24-25 मार्च और 29 से 31 मार्च 2027 को आयोजित की जाएगी. 
See also  RRB Group D Recruitment: 53 Lakh Applications Received For 22,915 Posts; 238 Candidates Per Vacancy | Education and Career News

इन परीक्षाओं की तारीखों में कोई बदलाव नहीं 

  • राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC)- 6 दिसंबर 2026 
  • SWAYAM परीक्षा- 8 से 12 दिसंबर 2026 
  • राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल-13 दिसंबर 2026 
  • आर्मी कैडेट्स कॉलेज- 4 जनवरी 2027 
  • श्रेष्ठा NETS और NIFT एडमिशन परीक्षा- 10 जनवरी 2027 
  • ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम- 31 जनवरी 2027 
  • CMAT 2027- 7 फरवरी 2027

ये भी पढ़ें-OBC क्रीमीलेयर के नियम से कौन-सी जॉब्स अटकीं, जानें कितना नुकसान?

क्यों किया गया बदलाव? 

एनटीए ने दिसंबर 2026 से अप्रैल 2027 के बीच आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कई परीक्षाओं में बदलाव किया है. दरअसल एनटीए के अनुसार प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है. हालांकि एनटीए की ओर से अलग-अलग परीक्षाओं की तरीकों में बदलाव को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं बताई गई है. एनटीए ने बदलाव का नोटिफिकेशन जारी करने के साथ उम्मीदवारों को सलाह दी है कि परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए पुराने कैलेंडर पर निर्भर रहने के बजाय, एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नए कैलेंडर को देखें. 

कैसे चेक करें संशोधित एनटीए एग्जाम कैलेंडर?

एनटीए की ओर से जारी संशोधित कैलेंडर चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर एनटीए की ओर से जारी किया गया संशोधित शेड्यूल का लिंक दिया है, उस पर क्लिक करके पीडीएफ में उम्मीदवार सभी संशोधित परीक्षाओं की तारीखों को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-IIT में सीटों का आंकड़ा 18 हजार के पार, 4 साल में जुड़ी 2228 सीटें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  DU CSAS UG Round 2 allocation 2026 out; 24,814 fresh seats allotted, acceptance deadline today



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required